फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Andhra Pradesh: to remove the fear of labours, MLA spend the night in crematorium

आंध्र प्रदेश: मजदूरों का डर दूर करने के लिए विधायक ने बिताई श्मशान में रात

Mon, 25 Jun 2018 09:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Updated Mon, 25 Jun 2018 09:40 AM IST
विज्ञापन
 Andhra Pradesh: to remove the fear of labours, MLA spend the night in crematorium

अकसर लोग भूत-प्रेत के नाम से बहुत डरते हैं। वहीं वैज्ञानिक तौर पर यह भी कहा जाता है कि भूत जैसी कोई चीज नहीं होती। लेकिन बहुत कम लोग ही होते हैं जो इस बात को मानते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ है आंध्र प्रदेश के तेलुगूदेशम जिले में भी। दरअसल श्मशान के नवीनीकरण के काम में लगे मजदूरों को यहां काम करने से डर लग रहा था। उनका डर दूर करने के लिए तेलूगुदेशम पार्टी के विधायक ने एक साहसी कदम उठाया।

विज्ञापन


विधायक निम्माला रामा नायडू ने पूरी रात श्मशाम में ही बिताई। वह मजदूरों को यह बताना चाहते थे कि बुरी आत्माओं जैसी कोई चीज नहीं होती है। पूरी रात श्मशान में सोने के बाद वह सुबह उठकर अपने घर गए। मीडिया से बातचीत में विधायक ने कहा कि वह अभी दो से दिन दिन और यहीं सोएंगे। ऐसा उन्होंने मजदूरों को हिम्मत देने के लिए किया है ताकि वह यहां काम करने से डरे नहीं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबित लोगों द्वारा की गई शिकायत के बाद नायडू को श्मशान के नवीनीकरण के लिए राशि दी गई थी। लेकिन परेशानी उस वक्त खड़ी हो गई जब कोई वहां काम करने को तैयार नहीं हुआ। आखिर में बड़ी मुश्किलों के बाद एक ठेकेदार ने काम करने के लिए हामी भरी लेकिन फिर मजदूर काम पर आने से डरने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक ने आगे बताया कि एक मजदूर ने कुछ दिनों पहले एक जला हुआ शव देख लिया था जिससे वह काफी डर गया। उसका ये डर बाकि मजदूरों के काम पर ना आने की वजह बन रहा था। उन्होंने बताया कि श्मशान में रात बिताने से उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई बस वहां मच्छरों ने बहुत काटा। उन्होंने कहा कि इसके बाद उन्होंने मच्छरदानी लगा ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed