फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   andhra pradesh tdp chandrababu naidu jana sena pawan kalyan came along target jagan mohan government

आंध्र प्रदेशः जगन मोहन रेड्डी सरकार के खिलाफ एक हुईं तेदेपा-जन सेना! कहा- लोकतंत्र बचाना प्राथमिकता

Sun, 08 Jan 2023 05:16 PM IST
नितिन गौतम अमरावती, अमर उजाला न्यूज डेस्क
अमरावती, अमर उजाला न्यूज डेस्क Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 08 Jan 2023 05:16 PM IST
सार

आंध्र प्रदेशः जगन मोहन रेड्डी सरकार के खिलाफ चंद्रबाबू नायडू और पवन कल्याण साथ आ गए हैं। दोनों नेताओं ने 2024 में विपक्ष का वोट नहीं बंटने देने की बात कही। 

विज्ञापन
andhra pradesh tdp chandrababu naidu jana sena pawan kalyan came along target jagan mohan government
आंध्र प्रदेश - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आंध्र प्रदेश की सत्ताधारी जगन मोहन रेड्डी सरकार के खिलाफ तेदेपा चीफ चंद्रबाबू नायडू और जन सेना चीफ पवन कल्याण साथ आ गए हैं। दोनों नेताओं के बीच रविवार को करीब दो घंटे बैठक हुई। बैठक के बाद दोनों नेताओं ने संकेत दिए कि दोनों पार्टियां साथ आ सकती हैं लेकिन अभी आंध्र प्रदेश में जवाबदेह प्रशासन को लाना और जगन मोहन रेड्डी की सरकार से छुटकारा दिलाना उनकी प्राथमिकता है। हालांकि दोनों नेताओं ने अभी दोनों पार्टियों में गठबंधन के बात को टाल दिया। 

विज्ञापन


चंद्रबाबू नायडू और पवन कल्याण फिलहाल हैदराबाद में हैं. रविवार को पवन कल्याण, चंद्रबाबू नायडू के घर पहुंचे और वहां दोनों के बीच अहम बैठक हुई। बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि 'आंध्र प्रदेश में अभी हालात इमरजेंसी से भी खराब हैं। हम सभी ताकतों के साथ मिलकर आंध्र प्रदेश में लोकतंत्र को बचाने के लिए काम कर रहे हैं। हम इस मामले को केंद्र सरकार के नोटिस में भी लाएंगे क्योंकि ऐसे हालात में उनके पास हस्तक्षेप का अधिकार है।'  उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान कई मुद्दों पर बात हुई, जिनमें पेंशन लाभार्थियों की सामाजिक सुरक्षा में कटौती का मुद्दा, धान किसानों का भुगतान नहीं होना और विपक्ष का दमन जैसे मुद्दे प्रमुख रहे। 
विज्ञापन


तेलगु देशम पार्टी और जन सेना में संभावित गठबंधन की बात पर दोनों नेताओं ने कहा कि जब राज्य में लोकतंत्र और राजनीतिक पार्टियों को सही तरीके से काम करने दिया जाएगा, तब गठबंधन के मुद्दे पर चर्चा हो सकती है। फिलहाल राज्य में जवाबदेह प्रशासन को लाना उनकी प्राथमिकता है। पवन कल्याण ने ये भी कहा कि 2024 के चुनाव में जगन मोहन रेड्डी को हराने के लिए विपक्ष का वोट नहीं बंटेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पवन कल्याण के नेतृत्व वाली जन सेना का राज्य में बीजेपी के साथ गठबंधन है। ऐसे में पवन कल्याण ने इस मुद्दे पर बीजेपी से चर्चा करने की बात भी कही है। बता दें कि जगन मोहन रेड्डी की सरकार ने 2 जनवरी को नया आदेश जारी किया है, जिसके तहत राज्य में सड़कों पर बैठक या रैली करने पर रोक लगा दी गई है। माना जा रहा है कि इस आदेश से सरकार विपक्षी पार्टियों को निशाना बना रही है। पवन कल्याण ने सरकार के इस आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती देने की बात भी कही है। गौरतलब है कि पवन कल्याण भी आगामी दिनों में प्रदेशव्यापी दौरा करने वाले हैं। साथ ही चंद्रबाबू नायडू के बेटे नारा लोकेश भी 27 जनवरी से 400 दिन की पैदल यात्रा पर निकलने वाले हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed