Vande Bharat: विशाखापत्तनम में हरी झंडी दिखाए जाने से पहले वंदे भारत ट्रेन पर पथराव, मेंटेनेंस के दौरान घटना
डीआरएम के मुताबिक, विशाखापत्तनम के कांचरापलेम के पास वंदे भारत एक्सप्रेस के एक कोच का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। आगे की जांच चल रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आंध्र प्रदेश में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि विशाखापत्तनम में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव किया गया है। ट्रेन को 15 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाने वाले हैं। हादसा मेंटेनेंस के दौरान हुआ। डीआरएम के मुताबिक, विशाखापत्तनम के कांचरापलेम के पास वंदे भारत एक्सप्रेस के एक कोच का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। आगे की जांच चल रही है।
Andhra Pradesh | Stones pelted on Vande Bharat train in Visakhapatnam which will be flagged off by PM Modi on Jan 19. Incident occurred during maintenance.
विज्ञापन
Glass pane of a coach of Vande Bharat express was damaged near Kancharapalem, Visakhapatnam. Further probe underway: DRM pic.twitter.com/JQLrHbwyJ4विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) January 11, 2023
कुछ संदिग्धों की पहचान की गई
मंडल रेल प्रबंधक अनूप कुमार सत्पथी ने बताया कि शाम 6:30 बजे विशाखापत्तनम में वंदे भारत ट्रेन पर किसी ने पथराव किया। घटना में दो खिड़की के शीशे पूरी तरह से टूट गए और उन्हें बदलने की जरूरत है। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने बताया कि हमने कुछ संदिग्धों की पहचान की है। आरपीएफ उन पर नजर बनाए हुए है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाएंगे और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया
स्थानीय एसीपी एएन मूर्ति के मुताबिक, विशाखापत्तनम पुलिस ने बुधवार रात हुई इस घटना के सिलसिले में तीन युवकों को हिरासत में लिया है। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की प्रारंभिक जांच से पता चला है कि कंचारपालेम में कोच परिसर के पास खेल रहे कुछ युवाओं ने बुधवार रात कथित तौर पर शरारत में ट्रेन के एक डिब्बे पर पथराव किया, जिससे उसकी खिड़की का शीशा टूट गया। विशाखापत्तनम पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इलाके से तीन युवकों को गिरफ्तार किया।
इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सिकंदराबाद और विशाखापत्तनम के बीच चलाई जाएगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा इसे 15 जनवरी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हरी झंडी दिखाई जानी है। विशाखापत्तनम में रेक को कंचारपालेम स्थित नए कोच परिसर में ले जाया गया था, जहां यह घटना हुई। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।