फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Andhra Pradesh Police seized and destroyed Cannabis worth of 850 crores

Action on Drugs: आंध्र प्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 850 करोड़ का गांजा किया नष्ट

Sat, 12 Feb 2022 04:41 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आंध्र प्रदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आंध्र प्रदेश Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 12 Feb 2022 04:41 PM IST
सार

आंध्र प्रदेश पुलिस ने कोदुरु गांव से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। पुलिस ने ट्वीट कर जानकारी दी कि जब्त गांजे को नष्ट कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Andhra Pradesh Police seized and destroyed Cannabis worth of 850 crores
आंध्र प्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई - फोटो : ANI

विस्तार

आंध्र प्रदेश की पुलिस ने मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने बताया कि उन्होंने विशाखापट्टनम के कोदुरु गांव में भारी मात्रा में गांजा को नष्ट किया है। नष्ट किए गए गांजे की कीमत 850 करोड़ रुपए है। 
विज्ञापन


राज्य पुलिस ने ट्वीटर पर इस कार्रवाई की जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि' आंध्र प्रदेश की पुलिस के इतिहास में ऐतिहासिक अवसर। ड्रग डिस्पोजल कमेटी के साथ आंध्र प्रदेश पुलिस ने अनकापल्ली कोदुरु में 2 लाख किलो गांजा जब्त कर उसे नष्ट करने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन


आंध्र प्रदेश में पिछले साल 1 नवंबर से 8 फरवरी के बीच ऑपरेशन परिवर्तन चलाया गया। जिसके तहत अलग-अलग कार्रवाई की गई। बता दें कि ऑपरेशन परिवर्तन के तहत अब तक 9 हजार 251 करोड़ रुपए की खेती को नष्ट किया गया था। राज्य में बढ़ती गांजे की खेती और तस्करी को रोकने के लिए पुलिस ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। पुलिस की कार्रवाई चर्चा का विषय बन गई है। आंध्र प्रदेश पुलिस अन्य राज्यों के पुलिस अधिकारियों से भी संपर्क बनाकर कार्रवाई कर रही है। दिसंबर 2021 में आंध्र प्रदेश पुलिस ने 16 राज्यों के 4,606 लोगों को गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौसेना ने 2 हजार करोड़ का ड्रग्स किया जब्त
भारतीय नौसेना के प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय नौ सेना ने एनसीबी के साथ बड़ी कार्रवाई की है। नेवी ने 800 किलो मादक पदार्थ जब्त किया है। जब्त माल की कीमत 2 हजार करोड़ बताई गई है। 


मिजोरम से 6.52 करोड़ रुपये की प्रतिबंधित दवाएं जब्त
इससे पहले सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने शुक्रवार को मिजोरम के कोलासिब जिले में करीब 6.52 करोड़ रुपये की प्रतिबंधित दवाएं जब्त की थी। बीएसएफ ने म्यांमार के एक नागरिक और एक ड्रग तस्कर को भी गिरफ्तार किया था। उनके पास से करीब 12.8 किलोग्राम वजन की 1,30,492 याबा गोलियां बरामद की थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed