फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Andhra Pradesh Police arrested TDP leader Bandaru Satyanarayana Murthy

Andhra Pradesh: टीडीपी नेता बंडारू सत्यनारायण गिरफ्तार, सीएम जगन के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप

Mon, 02 Oct 2023 11:38 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 02 Oct 2023 11:38 PM IST
सार

पूर्व मंत्री मूर्ति के खिलाफ रविवार को एफआईआर दर्ज हुई थी। सीएम जगन के अलावा, मूर्ति के खिलाफ पर्यटन मंत्री आर के रोजा के खिलाफ भी अपमानजनक टिप्पणी का आरोप है।

विज्ञापन
Andhra Pradesh Police arrested TDP leader Bandaru Satyanarayana Murthy
बंडारू सत्यनारायण - फोटो : Social Media

विस्तार

आंध्र प्रदेश में इन दिनों तेलुगु देशम पार्टी के नेताओं के खिलाफ कार्रवाई हो रही है। इस बीच गुंटूर पुलिस ने टीडीपी नेता और पूर्व मंत्री बंडारू सत्यनारायण मूर्ति को गिरफ्तार कर लिया। मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने पूर्व मंत्री को अनाकापल्ली जिले के वेनेलापालेम गांव स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


पर्यटन मंत्री पर भी लगाए आरोप
जानकारी के अनुसार, पूर्व मंत्री मूर्ति के खिलाफ रविवार को एफआईआर दर्ज हुई थी। सीएम जगन के अलावा, मूर्ति के खिलाफ पर्यटन मंत्री आर के रोजा के खिलाफ भी अपमानजनक टिप्पणी का आरोप है। बता दें, पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नाडयू के खिलाफ कार्रवाई से आहत होकर मूर्ति ने सोशल मीडिया पर सीएम के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की। पुलिस के मुताबिक पूर्व मंत्री एक वीडियो ट्वीट किया था, जिस वजह से उनपर सार्वजनिक अशांति भड़काने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


दबिश की सूचना मिलते ही पहुंचे कार्यकर्ता 
गुंटूर पुलिस ने बताया कि पुलिस की एक टीम ने रविवार रात मूर्ति के घर पर दबिश दी। आरोपी भाग न जाए, इसलिए उसके घर को घेर लिया गया था। जैसे ही टीडीपी कार्यकर्ताओं को दबिश की सूचना मिली, वैसे ही पूर्व मंत्री के घर के बाहर भीड़ लग गई। उन्होंने मिलकर सरकार की आलोचना की। पुलिस को घर में घुसने भी नहीं दिया जा रहा था। आखिरकार सोमवार रात उन्हें पकड़ लिया गया। अब उन्हें मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।


पूर्व सीएम भी पिछले माह हुए थे गिरफ्तार
पिछले माह, आंध्र प्रदेश सीआईजी ने पूर्व मुख्यमंत्री और तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू को 371 करोड़ रुपये के कौशल विकास घोटाले में गिरफ्तार कर लिया था। अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने उन्हें शनिवार सुबह करीब छह बजे ज्ञानपुरम में सोते वक्त गिरफ्तार किया था। सीआईडी का दावा है कि नायडू के ही नेतृत्व में मुखौटा कंपनियों के जरिये सरकारी धन को निजी संस्थाओं में हस्तांतरित करने की साजिश रची गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed