फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Andhra Pradesh police arrest 6 persons for urinating on tribal man over relationship

Andhra Pradesh: दोस्त की रिश्तेदार से संबंध होने पर आदिवासी युवक के साथ मारपीट, किया पेशाब, छह गिरफ्तार

Wed, 19 Jul 2023 02:29 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आंध्र प्रदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आंध्र प्रदेश Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 19 Jul 2023 02:29 PM IST
सार

पुलिस ने बुधवार को बताया कि 19 जून को पीड़ित मोटा नवीन के साथ मन्नम रामांजनयुलु और आठ अन्य व्यक्तियों ने मारपीट की और उस पर पेशाब किया। आठ आरोपियों में से दो किशोर हैं। फिलहाल, रामांजनयुलु फरार है।

विज्ञापन
Andhra Pradesh police arrest 6 persons for urinating on tribal man over relationship
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

आजकल मानवता की सारी हदें पार हो गई हैं। आंध्र प्रदेश में एक आदिवासी युवक से मारपीट करने और बाद में उसके ऊपर पेशाब करने का मामला सामने आया है। हालांकि, पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन

पुलिस ने बुधवार को बताया कि 19 जून को पीड़ित मोटा नवीन के साथ मन्नम रामांजनयुलु और आठ अन्य व्यक्तियों ने मारपीट की और उस पर पेशाब किया। आठ आरोपियों में से दो किशोर हैं। फिलहाल, रामांजनयुलु फरार है।

विज्ञापन


प्रकाशम जिले की पुलिस अधीक्षक मल्लिका गर्ग ने बताया कि रामांजनयुलु और नवीन दोस्त थे। रामांजनयुलु के दोस्त की रिश्तेदार लड़की के साथ नवीन के संबंधों को लेकर उनमें अनबन हो गई थी। नवीन और लड़की घर से भाग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्ग ने कहा कि नवीन के खिलाफ पॉक्सो के तहत मामला दर्ज किया गया था और उसे रिमांड पर भी भेजा गया था। हालांकि, नवीन और लड़की के बीच में फिर भी संबंध बने रहे, जिससे रामांजनयुलु और उसके दोस्त नाराज थे। इसी वजह से इनकी दोस्ती में तनाव आ गया था। यह लोग आपस में बात भी नहीं करते थे।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि रामांजनयुलु ने सुलह का नाटक करते हुए नवीन को बुलाया। साथ में शराब पी और बाद में आरोपी और उसके दोस्तों ने नवीन पर हमला कर दिया। आरोपी ने उस पर पेशाब भी किया। इस सब घटना की शिकायत नवीन ने पुलिस को दी। हालांकि, नवीन ने पेशाब वाली बात पुलिस को नहीं बताई थी और ना ही मामले को आगे बढ़ाया।


हालांकि, मामले की गंभीरता समझते हुए पुलिस स्वत: संज्ञान लिया और जांच की। जांच में पेशाब करने वाली घटना सामने आई। नवीन एक आदिवासी समुदाय से है इसलिए पुलिस ने एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम लागू कर दिया।

पुलिस ने कहा कि आरोपी और नवीन ने मिलकर कई गंभीर अपराध किए थे। उनके खिलाफ लगभग 30 मामले दर्ज थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed