{"_id":"66c702df07fd9798fe0a1265","slug":"andhra-pradesh-pharma-company-blast-case-reason-could-have-solvent-leakage-says-officials-killed-seventeen-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश हादसे की वजह बना तरल पदार्थ! अधिकारियों ने बताया किस वजह से गई 17 लोगों की जान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश हादसे की वजह बना तरल पदार्थ! अधिकारियों ने बताया किस वजह से गई 17 लोगों की जान
Thu, 22 Aug 2024 03:04 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम
Published by: नितिन गौतम
Updated Thu, 22 Aug 2024 03:04 PM IST
सार
मीडिया रिपोर्ट्स में कंपनी के रिएक्टर में विस्फोट होने की बात कही जा रही है। अब अधिकारियों ने बताया कि लीक तरल पदार्थ एक तल से दूसरे तल तक फैल गया, जिसकी वजह से विस्फोट हुआ।
विज्ञापन
हादसे के बाद बचाव कार्यों में लगे सुरक्षाकर्मी
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आंध्र प्रदेश में फार्मा कंपनी में हुए विस्फोट मामले में एक अधिकारी ने कहा है कि एक संदिग्ध तरल पदार्थ के लीक होने की वजह से हादसा हुआ। अनकापल्ली जिले की जिलाधिकारी विजया कृष्णन ने कहा है कि हादसे की असल वजह के बारे में अभी भी जांच चल रही है, लेकिन प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि फार्मा कंपनी में एक तरल पदार्थ लीक हुआ और पाइपों से वह इलेक्ट्रिक पैनल में फैल गया, जिसकी वजह से हादसा हुआ।
अधिकारियों ने बताया कैसे हुआ हादसा
जिलाधिकारी ने बताया कि हादसे में मृतकों की संख्या 17 है और बुधवार के मुकाबले इसमें कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। गौरतलब है कि मीडिया रिपोर्ट्स में कंपनी के रिएक्टर में विस्फोट होने की बात कही जा रही है। अब अधिकारियों ने बताया कि लीक तरल पदार्थ एक तल से दूसरे तल तक फैल गया, जिसकी वजह से विस्फोट हुआ। राज्य के उपमुख्यमंत्री कोनिडाला पवन कल्याण ने भी इसे लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा की है। हादसे में प्रभावित लोगों की त्वचा रसायन गिरने की वजह से बुरी तरह जल गई थी। हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
घायलों से मिले सीएम चंद्रबाबू नायडू
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने गुरुवार को हादसे में घायल लोगों से विशाखापत्तनम के अस्पताल में मुलाकात की। इस दौरान सीएम ने घायल कर्मचारियों से बात की और साथ ही डॉक्टर्स से भी चर्चा की। इसके बाद वह हादसे का शिकार हुई इसेंसिया एडवांस्ड साइंसेज प्राइवेट लिमिटेड भी गए और घटनास्थल का दौरा किया। बता दें कि इसी कंपनी में बुधवार को हुए हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई थी और 33 लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन
कंपनी की शुरुआत साल 2019 में हुई थी और इस कंपनी में रसायनों और दवाईयों में इस्तेमाल होने वाले तत्वों (एपीआई) का उत्पादन किया जाता है। करीब 40 एकड़ इलाके में फैली यह कंपनी सेज में स्थित है और इसके लिए कंपनी ने 200 करोड़ रुपये का निवेश किया था।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन