फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Andhra Pradesh Mother thrashes 18 month old baby covered in blood self made video

बेरहम मां: पति से झगड़ा हुआ तो 18 महीने के मासूम पर उतारा गुस्सा, लहूलुहान होने तक पीटा, वीडियो भी बनाया

Tue, 31 Aug 2021 07:51 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 31 Aug 2021 07:51 AM IST
सार

वायरल वीडियो में मां अपने 18 महीने के बच्चे को लात-घुसों से पीटती दिखाई दे रही है।पुलिस के मुताबिक, महिला का नाम तुलसी है। चार साल पहले 22 वर्षीय तुलसी की शादी वल्लीपुरम के वादिवाझगन से हुई थी।

विज्ञापन
Andhra Pradesh Mother thrashes 18 month old baby covered in blood self made video
आंध्र प्रदेश पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आंध्र प्रदेश से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसको देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। वीडियो में एक मां अपने 18 महीने के बच्चे को बुरी तरह पीटते हुए दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि मां ने यह वीडियो खुद रिकॉर्ड किया है। सोशल मीडिया पर इस घटना के वायरल होने के बाद पुलिस ने इसकी जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


बच्चे की नाक-मुंह से खून निकलता रहा, मां पीटती रही 
वायरल वीडियो में मां अपने 18 महीने के बच्चे को लात-घुसों से पीटती दिखाई दे रही है। पिटाई से बच्चे की नाक और मुंह से खून निकलने लगता है, जिसके बाद बच्चे के पैरों पर भी महिला कई बार मारती है। इसके बाद उसकी पीठ पर भी घूसे मारती है। वीडियो में बच्चे की पीठ पर मार के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं। 
विज्ञापन


चार साल पहले हुई थी महिला की शादी
पुलिस के मुताबिक, महिला का नाम तुलसी है। चार साल पहले 22 वर्षीय तुलसी की शादी वल्लीपुरम के वादिवाझगन से हुई थी। दोनों तमिलनाडु के मोत्तूर गांव में रहते थे। दोनों के दो बच्चे भी हैं। पुलिस ने बताया कि तुलसी का अक्सर अपने पति वादिवाझगन के साथ झगड़ा होता रहता था। तुलसी अपने पति वादिवाझगन को छोड़ना चाहती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक महीने पहले ले गई थी बच्चे को
घटना का वीडियो वायरल होने के बाद वादिवाझगन अपने बेटे को तुलसी के पास से ले गया। वादिवाझगन के पिता गोपालकृष्णन का कहना है कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि तुलसी अपने बच्चे को इस तरह मारती है। वो एक महीने पहले उसे इलाज के नाम पर ले गई थी। 











 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed