{"_id":"66e7198a93c33ff2d50454eb","slug":"andhra-pradesh-model-harassment-case-policemen-suspension-mumbai-based-actor-cum-model-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Andhra Pradesh: तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी निलंबित, मुंबई की मॉडल को परेशान करने का लगा आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Andhra Pradesh: तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी निलंबित, मुंबई की मॉडल को परेशान करने का लगा आरोप
Sun, 15 Sep 2024 10:59 PM IST
ज्योति भास्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Sun, 15 Sep 2024 10:59 PM IST
सार
आंध्र प्रदेश सरकार ने महिला मॉडल को परेशान करने के आरोप में तीन वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। निलंबित अधिकारियों में एक महानिदेशक स्तर का अधिकारी भी शामिल है। इन लोगों पर अभिनेत्री-सह-मॉडल के खिलाफ उचित जांच किए बिना जल्दबाजी में मामला दर्ज करने, गिरफ्तारी और परेशान करने का आरोप लगा है।
विज्ञापन
पुलिस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के तीन अधिकारियों को आंध्र प्रदेश सरकार ने निलंबित कर दिया है। निलंबन की गाज महानिदेशक स्तर के अधिकारी पर भी गिरी है। खबर के मुताबिक अधिकारियों पर आरोप है कि उन्होंने मुंबई की एक अभिनेत्री-सह-मॉडल को परेशान किया। मॉडल के कथित उत्पीड़न के आरोप में सरकार ने पूर्व खुफिया प्रमुख पी सीताराम अंजनेयुलु (डीजी रैंक), विजयवाड़ा के पूर्व पुलिस आयुक्त क्रांति राणा टाटा (आईजी रैंक) और तत्कालीन पुलिस उपायुक्त (विजयवाड़ा) विशाल गुन्नी (एसपी रैंक) को निलंबित कर दिया। आंध्र प्रदेश सरकार ने तीनों वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को निलंबित करने के लिए अलग-अलग आदेश जारी किए हैं।
अधिकारियों ने मॉडल को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी
खबर के मुताबिक पीड़ित मॉडल ने पुलिस अधिकारियों पर आरोप लगाया कि वाईएसआर कांग्रेस की सरकार के दौरान उसने कॉरपोरेट घराने के शीर्ष कार्यकारी के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। पुलिस अधिकारियों ने उसे दर्ज मामला वापस न लेने पर उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। अभिनेत्री को इस वर्ष की शुरुआत में पूर्व सीएम जगन मोहन रेड्डी की अगुवाई वाली वाईएसआर कांग्रेस सरकार के दौरान पार्टी के एक नेता को उस शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया था। आरोप है कि तत्कालीन खुफिया प्रमुख ने दो अन्य अधिकारियों को अभिनेत्री को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया, हालांकि उस तारीख तक उनके खिलाफ कोई अपराध दर्ज नहीं हुआ था।
प्राथमिकी की तारीख, पुलिस को कब और क्या निर्देश दिए गए
सरकारी आदेश के मुताबिक, अभिनेत्री के खिलाफ प्राथमिकी दो फरवरी को सुबह 6:30 बजे दर्ज की गई थी। रिकॉर्ड के अनुसार अंजनेयुलु ने प्राथमिकी दर्ज करने से पहले 31 जनवरी को ही कांथी राणा टाटा और विशाल गुन्नी को निर्देश दिए थे। अभिनेत्री ने हाल ही में कुछ पुलिस अधिकारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें आरोप लगाया गया था कि उनके खिलाफ झूठा मामला दर्ज किया गया और उन्हें परेशान किया गया