{"_id":"63fc62bf559e5890c1084f66","slug":"andhra-pradesh-major-accident-in-nellore-six-people-died-due-to-drowning-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के नेल्लोर में बड़ा हादसा, छह लोगों की डूबने से मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के नेल्लोर में बड़ा हादसा, छह लोगों की डूबने से मौत
Mon, 27 Feb 2023 01:28 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विजयवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विजयवाड़ा
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Mon, 27 Feb 2023 01:28 PM IST
सार
पुलिस ने बताया कि मरने वालों में अली श्रीनाथ (18), प्रशांत (28), रघु (24), बालाजी (18), कल्याण (25) और सुरेंद्र (18) शामिल हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां के टोडेरू गांव के एक तालाब में छह लोगों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने बताया, 10 लोग तालाब में मछली पकड़ने के लिए उतरे थे, जिसमें चार लोग बचने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया, सभी लोग तैरना जानते थे, लेकिन दलदल में फंसने के कारण छह लोग बाहर नहीं निकल सके और डूब गए। पुलिस ने बताया कि मरने वालों में अली श्रीनाथ (18), प्रशांत (28), रघु (24), बालाजी (18), कल्याण (25) और सुरेंद्र (18) शामिल हैं।
विज्ञापन
नेल्लोर के पुलिस अधीक्षक सी विजया राव ने रविवार शाम हुई दुर्घटना के बारे में बताया, सभी पीड़ित तालाब के केयरटेकर को बिना बताए नाव लेकर तालाब में उतरे थे। उन्होंने कहा, नाव मोड़ते समय वह पलट गई, जिससे सभी लोग पानी में कूद गए। हालांकि, दलदल होने के कारण वह उसमें फंस गए।
विज्ञापन