फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Andhra pradesh government deletes former cm Jagan Reddy name from education focused welfare schemes

Andhra Pradesh: आंध्र सरकार ने सरकारी योजनाओं से हटाया पूर्व सीएम का नाम, महान शख्सियतों को दिया सम्मान

Mon, 29 Jul 2024 01:37 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 29 Jul 2024 01:37 PM IST
सार

'जगन्ना विद्या कनुका' योजना का नाम बदलकर 'सर्वपल्ली राधाकृष्णन विद्या मित्र' कर दिया गया है। इस योजना के तहत आंध्र प्रदेश सरकार छात्रों को स्कूल बैग्स, किताबें और शिक्षा से संबंधित अन्य सामान दिया जाता है। 

विज्ञापन
Andhra pradesh government deletes former cm Jagan Reddy name from education focused welfare schemes
एन चंद्रबाबू नायडू और जगनमोहन रेड्डी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

आंध्र प्रदेश सरकार ने कई सरकारी शैक्षिक कल्याणकारी योजनाओं से पूर्व सीएम जगन मोहन रेड्डी का नाम हटा दिया है। सरकारी योजनाओं से पूर्व सीएम का नाम हटाकर महान शख्सियतों के नाम पर योजनाओं का नामकरण किया गया है। आंध्र प्रदेश सरकार के मंत्री नारा लोकेश ने पूर्व सीएम जगन मोहन रेड्डी पर शिक्षा क्षेत्र को बर्बाद करने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन


इन योजनाओं के बदले गए नाम
नए नामकरण के अनुसार, 'जगन्ना अम्मा वोडी' योजना का नाम बदलकर अब 'तल्लिकी वंदनम' योजना कर दिया गया है। इस योजना के तहत माताओं को आर्थिक मदद दी जाती है ताकि वह अपने बच्चों की पढ़ाई पर खर्च कर सकें। इसी तरह 'जगन्ना विद्या कनुका' योजना का नाम बदलकर 'सर्वपल्ली राधाकृष्णन विद्या मित्र' कर दिया गया है। इस योजना के तहत आंध्र प्रदेश सरकार छात्रों को स्कूल बैग्स, किताबें और शिक्षा से संबंधित अन्य सामान दिया जाता है। 
विज्ञापन


इसी तरह राज्य को निजी स्कूलों में मिड डे मील मुहैया कराने के लिए चल रही 'जगन्ना गोरुमुड्डा' योजना का नाम बदलकर 'डोक्का सीतम्मा मध्याह्न बड़ी भोजनम' कर दिया गया है। स्कूल नवीनीकरण योजना 'माना बड़ी नाडु नेडू' का नाम बदलकर 'माना बड़ी मन भविष्यक्तु' कर दिया गया है। छात्राओं के लिए मुफ्त सैनिटरी नैपकिन वितरण कार्यक्रम 'स्वेच्छा' का नाम बदलकर 'बालिका रक्षा' कर दिया गया है। सरकारी स्कूल के छात्रों को परीक्षा में अव्वल आने पर आर्थिक पुरस्कार देने वाली योजना 'जगन्ना अनिमुत्यालु' का नाम बदलकर 'अब्दुल कलाम प्रतिभा पुरस्कार' कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'शिक्षा क्षेत्र को किया तबाह'
राज्य के आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स और मानव संसाधन विकास मंत्री नारा लोकेश ने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती वाईएसआरसीपी सरकार ने शिक्षा क्षेत्र को नष्ट कर दिया और एन चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के तहत इसे बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रही है। 'एक्स' पर एक पोस्ट में लोकेश ने कहा, 'शैक्षणिक संस्थानों को राजनीति से मुक्त करना और उन्हें सीखने का केंद्र बनाना हमारा संकल्प है।' उन्होंने कहा कि सरकार वाईएसआरसीपी के पिछले शासन की योजनाओं का नाम बदल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed