फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Andhra Pradesh firecracker unit blast casualties rescue operation hindi news updates

Andhra Pradesh Explosion: आंध्र प्रदेश पटाखा फैक्टरी धमाके में 21 लोगों की मौत, आठ लोगों की हालत गंभीर

Sat, 28 Feb 2026 04:09 PM IST
Jyoti Bhaskar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: Jyoti Bhaskar Updated Sat, 28 Feb 2026 04:09 PM IST
सार

Andhra Pradesh Explosion: आंध्र प्रदेश की एक पटाखा फैक्टरी में धमाके के बाद 21 लोगों की मौत हुई हैं। आठ लोगों की हालत गंभीर है। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य के बाद गंभीर रूप से झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। धमाके में हताहत होने वाले लोगों के परिजनों के प्रति मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने शोक जताया है।

विज्ञापन
Andhra Pradesh firecracker unit blast casualties rescue operation hindi news updates
आंध्र प्रदेश की फैक्टरी में धमाका - फोटो : पीटीआई / अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में एक पटाखा फैक्टरी में धमाके के बाद 21 लोगों की मौत होने की खबर है। राहत और बचाव कार्य में लगी पुलिस की टीम ने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। राज्य की गृह मंत्री वंगालपुडी अनीता ने बताया कि पटाखा फैक्टरी में धमाके के बाद 21 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। गृह मंत्री के मुताबिक धमाके में गंभीर रूप से घायल कई लोगों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि धमाके में घायल हुए छह लोगों की हालत गंभीर है।

विज्ञापन


काकीनाडा में धमाके के बाद सरकार क्या बोली?
पटाखा फैक्टरी में धमाके पर राज्य के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने दुख जताया। अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में नायडू ने लिखा, काकीनाडा जिले के वेतलापलेम गांव में एक पटाखा बनाने वाली यूनिट में हुए धमाके की खबर विचलित करने वाली है। इस हादसे में कई लोगों की जान गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने हादसे के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली है और उन्हें पीड़ितों को हरसंभव मदद मुहैया कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन


धमाके के समय फैक्टरी में कितने लोग मौजूद थे?
सीएम नायडू ने कहा, राहत और बचाव कार्यों पर सरकार नजर रख रही है। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, जब धमाका हुआ उस समय पटाखा बनाने वाली इस फैक्टरी में करीब 20 लोग काम कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने हादसे की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों और मंत्रियों को घटनास्थल पर जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed