फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Andhra Pradesh: Fire breaks out at private pharma company in Anakapalle; Two people seriously injured

Andhra Pradesh: अनकपल्ली की निजी फार्मा कंपनी में विस्फोट; सात लोग झुलसे, दो की मौत

Fri, 30 Jun 2023 05:08 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 30 Jun 2023 05:08 PM IST
सार

आग लगने की खबर पाकर पुलिस टीम और चार दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग को बुझाने की कोशिश करने लगी। अनकपल्ली एसपी मुरली कृष्णा ने बताया कि टीम फिलहाल बचाव कार्य में जुटी हुई है।

विज्ञापन
Andhra Pradesh: Fire breaks out at private pharma company in Anakapalle; Two people seriously injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

आंध्र प्रदेश में अनकापल्ली जिले के अच्युतापुरम स्थित सहिती फार्मा कंपनी में शुक्रवार को हुए एक विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई। इससे पहले बताया गया था कि हादसे में सात लोग झुलस गए हैं। आंध्र प्रदेश के उद्योग मंत्री अमरनाथ ने बताया कि सरकार ने प्रत्येक परिजन को 25 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि इन सात घायलों में गंभीर रूप से झुलसे चार लोग भी शामिल हैं, जिनमें से दो लोग 90 प्रतिशत तक झुलस गए हैं। इन्हीं दोनों ने बाद में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। राज्य सरकार ने एक बयान में बताया कि विस्फोट के समय संयंत्र में 35 लोग थे। उनमें से ज्यादातर सुरक्षित रूप से वहां से निकल गए।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार विस्फोट दोपहर 11.45 बजे के आसपास अच्युतापुरम विशेष आर्थिक क्षेत्र (एसईजेड) में फार्मा कंपनी के ‘सॉल्वेंट रिकवरी प्लांट’ में सॉल्वेंट भरते समय हुआ। अनकापल्ली जिले के पुलिस अधीक्षक केवी मुरली कृष्णा ने बताया कि शायद किसी रासायनिक प्रतिक्रिया के कारण विस्फोट हुआ और आग फैल गई। यह एक सॉल्वेंट रिकवरी प्लांट है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed