फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Andhra pradesh dentist dhana lakshmi falls ill after Corona vaccination, not due to other reason, says official

आंध्र प्रदेशः कोरोना टीका लगाने के बाद महिला डॉक्टर पड़ी बीमार, चिकित्सा अधिकारी ने दी सफाई

Wed, 27 Jan 2021 04:24 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 27 Jan 2021 04:24 PM IST
विज्ञापन
Andhra pradesh dentist dhana lakshmi falls ill after Corona vaccination, not due to other reason, says official
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

आंध्र प्रदेश के प्रकाशम में 23 दिसंबर को कोरोना टीका लेने के बाद एक महिला दंत चिकित्सक गंभीर रूप से बीमार पड़ गई और आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इस मामले पर शहर के जिला चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी (डीएमएचओ) पी रत्नावली ने कहा है कि महिला दंत चिकित्सक डॉक्टर धनलक्ष्मी को कोरोना टीका लगाने के बाद मूत्र मार्ग और यकृत में गंभीर संक्रमण होने का पता लगा था। कुछ देर बाद महिला डॉक्टर ने बुखार की शिकायत की और कुछ दवाएं लीं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लेकिन इसके बावजूद उनका रक्तचाप काफी गिरने लग गया था और वह मंगलवार यानि 26 जनवरी को और तेज बुखार से पीड़ित हो गईं। स्वास्थ्य अधिक बिगड़ने के बाद उन्हें चेन्नई के अपोलो अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। जहां उनकी हालत थोड़ी गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


रत्नावली ने कहा कि चेन्नई में स्थानांतरित होने से पहले, दंत चिकित्सक का इलाज एक स्थानीय निजी अस्पताल में किया गया था। जहां उन्हें किडनी और लिवर में भी संक्रमण का पता चला था। ऐसे में इसके लिए टीके को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है। इस मामले पर अस्पताल ने कहा कि जांच के बाद और बातें साफ हो पाएंगी। साथ ही पता चल सकेगा कि दंत चिकित्सक के बीमार पड़ने के मुख्य कारण क्या थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed