फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Andhra Pradesh CM YS Jagan Mohan Reddy arrives at special CBI court disproportionate assets case

जगन मोहन रेड्डी हैदराबाद में सीबीआई की अदालत में पेश हुए

Fri, 10 Jan 2020 11:57 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: अनवर अंसारी Updated Fri, 10 Jan 2020 11:57 AM IST
विज्ञापन
Andhra Pradesh CM YS Jagan Mohan Reddy arrives at special CBI court disproportionate assets case
आंध्र प्रदेश सीएम जगन मोहन रेड्डी - फोटो : ANI

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी परस्पर लाभ पहुंचाने संबंधी हुए समझौते के मामलों में अपने खिलाफ चल रहे मुकदमे की सुनवाई के सिलसिले में शुक्रवार को सीबीआई की विशेष अदालत के सामने पेश हुए। जगन ने 30 मई, 2019 को प्रदेश के मुख्यमंत्री का पद संभाला था, इसके बाद मुकदमे की सुनवाई के लिए वह अदालत में पहली बार पेश हुए।

विज्ञापन


विशेष न्यायाधीश ने तीन जनवरी को जगन की निजी पेशी से छूट देने की याचिका को खारिज करते हुये कहा कि उन्हें सुनवाई के लिए पेश होने का आदेश दिया था। जगन के साथ, उनके करीबी सहयोगी और वाईएसआर कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य व इस मामले के एक आरोपी वी विजयसाई रेड्डी भी अदालत में पेश हुए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री की अदालत में पेशी के मद्देनजर अदालत परिसर के पास सुरक्षा बढ़ा दी गई। वाईएसआर कांग्रेस के अध्यक्ष को इससे संबंधित कम से कम 11 मामलों में मुख्य आरोपी के रूप में नामजद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि ये मामले 2004 और 2009 के बीच मुख्यमंत्री के रूप में उनके दिवंगत पिता वाई एस राजशेखर रेड्डी के कार्यकाल के दौरान जगन की कंपनियों में विभिन्न कंपनियों द्वारा किए गए निवेश और उन कंपनियों को उसके एवज में लाभ पहुंचाने से संबंधित से जुड़े हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed