फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Andhra Pradesh CM N Chandrababu Naidu meets Congress leader Ashok Gehlot in Amaravati

आंध्र प्रदेश के सीएम नायडू ने की घोषणा, 22 को दिल्ली में भाजपा विरोधी मोर्चे पर होगी चर्चा

Sun, 11 Nov 2018 05:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 11 Nov 2018 05:29 AM IST
विज्ञापन
Andhra Pradesh CM N Chandrababu Naidu meets Congress leader Ashok Gehlot in Amaravati
नायडू और गहलोत - फोटो : ANI

माहौल चुनाव का चल रहा है और नित नए समीकरण आकार ले रहे हैं। सत्ताधारी बीजेपी को घेरने और चुनावी मैदान में पटखनी देने के लिए तमाम पार्टियों के नेता संवाद कायम करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस नेता और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू से अमरावती में मुलाकात की। इसे कांग्रेस और टीडीपी के बीच बन रहे नए समीकरण के रूप में भी देखा जा रहा है।   

विज्ञापन


नायडू ने घोषणा की कि आगामी लोकसभा चुनावों में भाजपा विरोधी मोर्चा बनाए जाने पर चर्चा करने के लिए विपक्षी दलों के नेता 22 नवंबर को दिल्ली में एकत्र होंगे। नायडू लगातार विपक्षी दलों से मिलकर भाजपा विरोधी मोर्चे की संभावना का माहौल बनाने की कवायद कर रहे हैं।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं जिसमें कांग्रेस की मदद नायडू भी कर सकते हैं। लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस उनका साथ चाहती है। इससे पहले नायडू एनडीए का हिस्सा थे, जो आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग पर सरकार से अलग हो गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed