Andhra Politics: सीएम जगन रेड्डी की मां ने छोड़ी वाईएसआर कांग्रेस, तेलंगाना में बेटी की पार्टी में शामिल होंगी विजयम्मा
पार्टी छोड़ने का एलान करते हुए विजयम्मा ने कहा, 'मैं हमेशा जगन मोहन रेड्डी के संपर्क में रहूंगी। एक मां के रूप में हमेशा जगन के नजदीक रहूंगी।'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी की मां वाईएस विजयम्मा ने शुक्रवार वाईएसआर कांग्रेस के मानद अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। विजयम्मा अब अपनी बेटी शर्मिला द्वारा पड़ोसी राज्य में बनाई गई वाईएसआर तेलंगाना पार्टी में शामिल होंगी।
विजयम्मा ने यह घोषणा उन्होंने आंध्र की राजधानी अमरावती में आज से शुरू हुए वाईएसआर कांग्रेस के अधिवेशन में की।उनकी बेटी अकेली अपनी पार्टी संभाल रही हैं। पार्टी छोड़ने का एलान करते हुए विजयम्मा ने कहा, 'मैं हमेशा जगन मोहन रेड्डी के संपर्क में रहूंगी। एक मां के रूप में हमेशा जगन के नजदीक रहूंगी।' विजयम्मा ने कहा, 'शर्मिला अपने पिता के आदर्शों को आगे बढ़ाने के लिए तेलंगाना में अकेले लड़ाई लड़ रही है। मुझे उसका समर्थन करना है। मैं दुविधा में थी कि क्या मैं दो राजनीतिक दलों (दो राज्यों में) की सदस्य बन सकती हूं। मेरे लिए यह मुश्किल है कि मैं वाईएसआरसी के मानद अध्यक्ष बनी रहूं।'
ऐसी स्थिति का नहीं सोचा था
उन्होंने आगे कहा कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि ऐसी स्थिति पैदा होगी। मुझे नहीं पता कि ऐसा क्यों हुआ, लेकिन मुझे लगता है कि यह भगवान का फैसला है। विजयम्मा ने कहा कि वह अपनी नई भूमिका पर किसी विवाद से बचने के लिए वाईएसआरसी के मानद अध्यक्ष का पद छोड़ रही हैं।
संपत्ति विवाद की आ रही थी खबरें
गत कुछ समय से मीडिया में खबरें आ रही हैं कि जगन मोहन रेड्डी और उनकी बहन शर्मिला के बीच संपत्ति से जुड़े मुद्दों को लेकर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। हाल के दिनों में दोनों के बीच तनातनी बढ़ गई थी। इसके बाद विजयम्मा अपने बेटे से दूर रहती थीं।