{"_id":"5f71fa93015f6f7ad656a627","slug":"andhra-pradesh-cm-jagan-mohan-reddy-says-central-government-gives-bharat-ratna-to-sp-balasubramaniam","type":"story","status":"publish","title_hn":"एस पी बालसुब्रमण्यम को भारत रत्न दे सरकार, यह उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी : जगनमोहन रेड्डी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एस पी बालसुब्रमण्यम को भारत रत्न दे सरकार, यह उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी : जगनमोहन रेड्डी
Mon, 28 Sep 2020 08:30 PM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, अमरावती
पीटीआई, अमरावती
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 28 Sep 2020 08:30 PM IST
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने सोमवार को भारत सरकार से अनुरोध किया कि विख्यात पार्श्वगायक एस पी बालसुब्रमण्यम को सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से नवाजा जाए। बालसुब्रमण्यम का 25 सितंबर को निधन हो गया था।
विज्ञापन
रेड्डी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे एक पत्र में कहा कि पांच दशक तक उन्होंने उल्लेखनीय काम किया जो हमारी स्मृति में बस गया है। उनके काम के प्रति यह सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आंध्र प्रदेश का सौभाग्य है कि यहां के नेल्लोर जिला में महान संगीतकार एस पी बालसुब्रमण्यम का जन्म हुआ। उनके असामयिक निधन से न केवल भारतीय प्रशंसक शोकाकुल हैं बल्कि अंतरराष्ट्रीय संगीत जगत भी प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
रेड्डी ने कहा, “लता मंगेशकर, भूपेन हजारिका, एम एस सुब्बलक्ष्मी, उस्ताद बिस्मिल्लाह खान और पंडित भीमसेन जोशी को भारत रत्न दिया गया। संगीत और कला जगत में योगदान के लिए, मैं महान गायक बालसुब्रमण्यम को भारत रत्न से नवाजने का अनुरोध करता हूं।