{"_id":"64707ae2a4e461d39304570b","slug":"andhra-pradesh-cm-jagan-mohan-reddy-housing-plots-distribution-scheme-gave-50-thousand-women-residential-land-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Andhra Pradesh: 50 हजार गरीब महिलाओं को रिहायशी प्लॉट बांटेगी आंध्र सरकार, मुख्यमंत्री ने बताया ऐतिहासिक पल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Andhra Pradesh: 50 हजार गरीब महिलाओं को रिहायशी प्लॉट बांटेगी आंध्र सरकार, मुख्यमंत्री ने बताया ऐतिहासिक पल
Fri, 26 May 2023 02:54 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
Published by: नितिन गौतम
Updated Fri, 26 May 2023 02:54 PM IST
सार
मुख्यमंत्री ने कहा कि ये पट्टे सिर्फ जमीन के दस्तावेज नहीं हैं बल्कि यह सामाजिक न्याय के दस्तावेज हैं। आज से अमरावती सभी के लिए 'सामाजिक अमरावती' होगी।
विज्ञापन
जगन मोहन रेड्डी
- फोटो : facebook/YSJagan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने शुक्रवार से एक कार्यक्रम की शुरुआत की। इस कार्यक्रम के तहत राज्य सरकार, 50 हजार गरीब महिलाओं को रिहायशी प्लॉट बांटेगी। एक हफ्ते तक यह कार्यक्रम चलेगा। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने प्रतीकात्मक तौर पर कुछ महिला लाभार्थियों को प्लॉट के दस्तावेज सौंपे। बता दें कि कार्यक्रम के दौरान गुंटूर जिले में अमरावती के वेंकटपालेम गांव में कुल 50,793 महिलाओं को प्लॉट बांटे जाएंगे।
10 लाख तक के प्लॉट देगी सरकार
बता दें कि कार्यक्रम के दौरान 10 लाख तक की कीमत के प्लॉट दिए जाएंगे। इन प्लॉट की फोटोग्राफी और जियो टैगिंग भी की जाएगी। 1400 एकड़ में फैले ये प्लॉट ताडीकोंडा और मंगलागिरी विधानसभा का हिस्सा हैं। कार्यक्रम के दौरान सीएम रेड्डी ने एक विशाल जनसभा को संबोधित भी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि विरोधियों ने काफी कोशिश की कि यह कार्यक्रम ना हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये पट्टे सिर्फ जमीन के दस्तावेज नहीं हैं बल्कि यह सामाजिक न्याय के दस्तावेज हैं। आज से अमरावती सभी के लिए 'सामाजिक अमरावती' होगी।
सीएम बोले- इसके लिए लड़ी लंबी कानूनी लड़ाई
मुख्यमंत्री रेड्डी कार्यक्रम को लेकर जारी किए गए वीडियो में कहा कि '50 हजार परिवारों को जमीन वितरित करना ना सिर्फ प्रदेश बल्कि देश के लिए भी ऐतिहासिक पल है। राज्य सरकार ने गरीबों को जमीन देने के लिए लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी और सुप्रीम कोर्ट तक भी गए। अब हम अमरावती में इस पल के साक्षी बन रहे हैं।'