फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Andhra Pradesh BJP unit former president K Laxminarayan Resigns Know All about It Updates

Aandhra Pradesh: भाजपा की आंध्र प्रदेश इकाई के पूर्व अध्यक्ष का इस्तीफा, बताई यह वजह

Thu, 16 Feb 2023 10:49 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, अमरावती
पीटीआई, अमरावती Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 16 Feb 2023 10:49 PM IST
सार

लक्ष्मीनारायण आंध्र के विभाजन से पहले कांग्रेस सरकार में मंत्री रह चुके हैं। लक्ष्मीनारायण राज्य में कापू समुदाय के प्रभावी नेताओं में से एक हैं।

विज्ञापन
Andhra Pradesh BJP unit former president K Laxminarayan Resigns Know All about It Updates
के लक्ष्मीनारायण-सोमू वीराजू - फोटो : Social Media

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की आंध्र प्रदेश इकाई के पूर्व अध्यक्ष के लक्ष्मीनारायण ने गुरुवार को पार्टी से किनारा कर लिया। उन्होंने कहा कि मैंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने गुंटूर में अपने आवास पर इस्तीफे की घोषणा की। लक्ष्मीनारायण ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरा सम्मान करते हैं, लेकिन वह पार्टी के स्थानीय नेतृत्व से खुश नहीं हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैं पार्टी के स्थानीय मामलों के साथ तालमेल नहीं बैठा पा रहा हूं। इसलिए मैं भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं। मैं अपने समर्थकों और शुभचिंतकों के साथ जल्द ही बात करूंगा। इसके बाद ही अपने भविष्य की राजनीति पर निर्णय लेंगे।
विज्ञापन


लक्ष्मीनारायण आंध्र के विभाजन से पहले कांग्रेस सरकार में मंत्री रह चुके हैं। लक्ष्मीनारायण राज्य में कापू समुदाय के प्रभावी नेताओं में से एक हैं। उन्होंने 2018 से 2020 भाजपा के प्रदेश इकाई अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। अटकलें हैं कि वह प्रदेश भाजपा के वर्तमान अध्यक्ष सोमू वीराजू की कार्यप्रणाली से नाराज थे। उन्होंने आरोप लगाया कि जब से वीराजू प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बने हैं, तब से बदले की भावना की राजनीति हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed