फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Andhra Pradesh assembly session begin CM Naidu attended the session after more than two and half years

Andhra Pradesh: करीब 30 महीने बाद विधानसभा पहुंचे चंद्रबाबू नायडू; विधायकों की शपथ ग्रहण के साथ शुरू हुआ सत्र

Fri, 21 Jun 2024 12:45 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 21 Jun 2024 12:45 PM IST
सार

अभिनेता से राजनेता बने पवन कल्याण अपने 15 साल के राजनीतिक करियर में पहली बार विधानसभा पहुंचे। पीथापुरम विधायक को आंध्र प्रदेश का उप मुख्यमंत्री बनाया गया है। 

विज्ञापन
Andhra Pradesh assembly session begin CM Naidu attended the session after more than two and half years
चंद्रबाबू नायडू - फोटो : Chandrababu Naidu

विस्तार

16वें आंध्र प्रदेश विधानसभा का पहला सत्र शुक्रवार को नवनिर्वाचित विधायकों की शपथ ग्रहण प्रक्रिया के साथ शुरू हुआ। तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के बुचैया चौधरी ने प्रोटेम स्पीकर के तौर पर सत्र की अध्यक्षता की। सत्र की शुरुआत सुबह के 9:45 बजे हुई। बता दें कि मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ढाई साल से अधिक समय बाद विधानसभा सत्र में शामिल हुए। अभिनेता से राजनेता बने पवन कल्याण अपने 15 साल के राजनीतिक करियर में पहली बार विधानसभा पहुंचे। पीथापुरम विधायक को आंध्र प्रदेश का उप मुख्यमंत्री बनाया गया है। 
विज्ञापन


इस सत्र में स्पीकर और डिप्टी स्पीकर का चुनाव होगा। टीडीपी सूत्रों के अनुसार, पार्टी के वरिष्ठ नेता नरसीपट्टनम विधायक सी. अय्यन्नपतरुडु को स्पीकर बनाए जाने की संभावना है। विधानसभा में सीएम चंद्रबाबू नायडू ने सबसे पहले शपथ लिया, उनके बाद डिप्टी सीएम और अन्य विधायकों ने शपथ लिया। शपथ लेने के बाद नायडू प्रोटेम स्पीकर के पास गए और दोनों ने खुशियों का आदान-प्रदान किया। बता दें कि आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन ने जीत हासिल की। राज्य की 175 सीटों में से एनडीए गठबंधन ने 164 सीटें जीतीं। इसमें टीडीपी ने अकेले 135 सीटों पर जीत हासिल की।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed