फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Andhra Pradesh Assembly Polls Visakhapatnam MLA Vasupalli Ganesh Kumar joins YSR Congress

आंध्र प्रदेश: CM जगन पर पथराव के अगले दिन टीडीपी MLA गणेश ने थामा YSR कांग्रेस का दामन; नायडू को बताया गद्दार

Mon, 15 Apr 2024 07:11 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विशाखापट्टनम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विशाखापट्टनम Published by: यशोधन शर्मा Updated Mon, 15 Apr 2024 07:11 AM IST
सार

विशाखापत्तनम दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र से दो बार के मौजूदा टीडीपी विधायक वासुपल्ली गणेश कुमार रविवार को सत्तारूढ़ वाईएसआरसीपी में शामिल हो गए। गौरतलब है कि दल बदलने से एक दिन पहले ही विजयवाड़ा में वाईएसआरसीपी सुप्रीमो और मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी रोड शो के दौरान पथराव में घायल हो गए थे। 

विज्ञापन
Andhra Pradesh Assembly Polls Visakhapatnam MLA Vasupalli Ganesh Kumar joins YSR Congress
वासुपल्ली गणेश कुमार - फोटो : ANI

विस्तार

आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले ही टीडीपी को झटका लगा है। विशाखापत्तनम दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र से दो बार के मौजूदा टीडीपी विधायक वासुपल्ली गणेश कुमार रविवार को सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस में शामिल हो गए।
विज्ञापन


गौरतलब है कि विधायक वासुपल्ली गणेश कुमार के दल बदलने से एक दिन पहले ही विजयवाड़ा में वाईएसआरसीपी सुप्रीमो और मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी रोड शो के दौरान पथराव में घायल हो गए थे। अपनी नई राजनीतिक भूमिका निभाने के बाद रविवार को गणेश कुमार ने पार्टी प्रमुख और पूर्व सीएम एन चंद्रबाबू नायडू पर निशाना साधते हुए उन्हें गद्दार बताया।
विज्ञापन


गणेश कुमार ने कहा, टीडीपी सुप्रीमो के लिए चुनावी घोषणापत्र का कोई महत्व नहीं है। अगर चंद्रबाबू नायडू चुने गए तो उन्हें घोषणापत्र की कोई परवाह नहीं होगी। मैं स्वयं को इसका सर्वोत्तम उदाहरण मान सकता हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घोषणापत्र में सीएम ने किये थे वादे
टीडीपी शासन के दौरान, उन्होंने एक बार घोषणापत्र में वादा किया था कि मछुआरों को पिछड़े वर्गों की सूची से एसटी समुदाय में जोड़ा जाएगा। उन्होंने मछुआरा समुदाय के 50 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को पेंशन देने का भी वादा किया। 

वासुपल्ली गणेश कुमार ने आगे कहा, 'हालांकि, विशाखापत्तनम की यात्रा पर, जब मछुआरा समुदाय के सभी दल के नेता, जिनमें मैं भी शामिल था, उनसे संपर्क किया और उनसे अपने वादों को पूरा करने का आग्रह किया, तो उन्होंने मुझ पर चिल्लाते हुए चेतावनी दी कि अगर मैंने दोबारा इस विषय को उनके सामने उठाया तो वह मेरी खाल उधेड़ देंगे। इसके बाद मैंने टीडीपी छोड़ने का फैसला किया, क्योंकि वह गद्दार निकले।'


क्या है राजनीतिक बैकग्राउंड
बता दें कि गणेश कुमार 2014 और 2019 के चुनाव में टीडीपी के टिकट पर विशाखापत्तनम दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र से विधायक चुने गए थे। हालांकि, वह इस साल जन सेना के उम्मीदवार वामसी कृष्णा के खिलाफ वाईएसआरसीपी के टिकट पर सीट से चुनाव लड़ेंगे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed