फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Andhra Pradesh : 1.26 lakh people got jobs in biggest recruitment drive

आंध्र प्रदेश : सबसे बड़े भर्ती अभियान में 1.26 लाख लोगों को मिली नौकरी

Tue, 01 Oct 2019 05:21 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 01 Oct 2019 05:21 AM IST
सार

  • गांव और वार्ड सचिवालय में की जाएगी नियुक्ति
  • करीब 21 लाख उम्मीवारों ने आवेदन किया था
  • मुख्यमंत्री ने बांटे उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र 

विज्ञापन
Andhra Pradesh : 1.26 lakh people got jobs in biggest recruitment drive
जगन मोहन रेड्डी (फाइल फोटो)

विस्तार

आंध्र प्रदेश सरकार ने सोमवार को 1.26 लाख कर्मचारियों को नियुक्त किया। ये नियुक्तियां गांव और वार्ड सचिवालय में होंगी। राज्य सरकार का दावा है कि एकल अभियान में संख्या के हिसाब से सबसे बड़ी भर्ती है। सरकार का राज्य में 11,158 गांव सचिवालय और 3,786 वार्ड सचिवालय (शहरी क्षेत्र) खोलने का लक्ष्य है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने कहा, ‘देश के इतिहास में यह स्वर्णिम अक्षरों से लिखा जाएगा। देश में कहीं भी इससे पहले इतनी बड़ी संख्या में लोगों को स्थायी नौकरी नहीं दी गई। कर्मचारियों की भर्ती दो महीने के रिकॉर्ड समय में की गई।’   
विज्ञापन


इन सचिवालयों में विभिन्न पदों पर करीब 21 लाख उम्मीवारों ने आवेदन किया था। इनमें से 19.50 लाख 1 से 8 सितंबर तक लिखित परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा में कुल 1,98,164 उम्मीदवार पास हुए, जिनमें से 1,26,728 को नौकरी मिली। मुख्यमंत्री ने सोमवार को विजयवाड़ा में एक समारोह में चुने गए उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र बांटे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि गांव और वार्ड सचिवालय दिसंबर के पहले सप्ताह से पूरे राज्य में पूरी तरह काम करना शुरू कर देंगे। हर सचिवालय में 10 से 12 कर्मचारी होंगे। हर सचिवालय में महिला पुलिस और महिला व बाल कल्याण सहायक भी होगा। इन सचिवालयों से गांव और वार्ड स्वयंसेवकों की मदद से 500 सेवाएं दी जाएंगी। हमने करीब 2.8 लाख स्वयंसेवकों को नियुक्त किया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed