फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Andhra minor boys silly police complaint serendipitously secures his safety

आंध्र प्रदेश: बर्थडे पार्टी में जाने के लिए नहीं मिली शर्ट, नाबालिग ने सौतेली मां के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

Mon, 15 May 2023 06:58 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावति
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावति Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 15 May 2023 06:58 PM IST
सार

नाबालिग लड़का 11 साल का है और एक सरकारी स्कूल में 5वीं क्लास में पढ़ता है। रविवार सुबह 11 बजे वह दोस्त की बर्थडे पार्टी में जाने के लिए तैयार हो रहा था। इस दौरान उसका सफेद शर्ट पहनने का मन था।

विज्ञापन
Andhra minor boys silly police complaint serendipitously secures his safety
मां और नाबालिग बच्चा (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आंध्र प्रदेश के एलुरु से एक दिलचस्प वाला मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग ने अपनी सौतेली मां के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। बच्चा दोस्त की बर्थडे पार्टी में जाने की तैयारी कर रहा था। इसके लिए उसने मां से सफेद शर्ट देने को कहा। लेकिन मां ने इसे देने से मना कर दिया। इसके बाद गुस्साए बच्चे ने यह शिकायत की है। 

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला
मामला एलुरु शहर के कोठापेटा इलाके का है। नाबालिग लड़का 11 साल का है और एक सरकारी स्कूल में 5वीं क्लास में पढ़ता है। रविवार सुबह 11 बजे वह दोस्त की बर्थडे पार्टी में जाने के लिए तैयार हो रहा था। इस दौरान उसका सफेद शर्ट पहनने का मन था। उसने अपनी सौतेली मां लक्ष्मी (38 वर्षीय) से सफेद शर्ट देने को कहा। लेकिन वह शर्ट कपड़ों में दबी हुई थी। इसलिए लक्ष्मी ने उसे शर्ट देने से मना कर दिया। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

नाबालिग की जैविक मां की पहले हो चुकी मौत
इससे नाराज नाबालिग ने अपनी कमर पर सिर्फ तौलिया लपेटा और अर्धनग्न स्थिति में एलुरु शहर की पुलिस के पास पहुंच गया। फिर उसने यहां मां के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। बच्चे की शिकायत और साहस से खुश पुलिस ने उसके परिवार के बारे में जानकारी ली और आगे की जांच की। जानने पर पता चला कि वह अपने पिता मल्लिकार्जुन राव (40 वर्षीय) के साथ रह रहा है, जो मजदूरी करके अपनी दूसरी पत्नी के साथ जीवन यापन करते हैं। लड़के की जैविक मां की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी।
 

विज्ञापन

सौतेली मां ने किया था नाबालिग से बुरा व्यवहार
इसके बाद पुलिस ने लक्ष्मी को बुलाया और उन्हें बच्चे को उस शर्ट को देने को कहा। इसके बाद जांच में आगे पता चला कि लक्ष्मी ने पहले लड़के के साथ बुरा व्यवहार किया था। इसमें उसे गर्म रॉड से जलाना भी शामिल था। पुलिस के मुताबिक, सौतेली मां लक्ष्मी ने पहले लड़के को इतनी बुरी तरह पीटा था कि उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। बच्चे के पैरों के जलने का इलाज भी किया गया था। 
 

पुलिस ने दी सौतेली मां को सख्त चेतावनी
पुलिस ने लक्ष्मी द्वारा बच्चे के साथ क्रूरता की हिस्ट्री पर विचार और उन्हें दोबारा इस तरह का व्यवहार न करने की सख्त चेतावनी दी। इसके साथ उनसे एक लिखित बयान भी लिया कि वह फिर से लड़के को कोई नुकसान नहीं पहुंचाएंगी। पुलिस ने परिवार के बुजुर्गों की मौजूदगी में लक्ष्मी को प्रतिज्ञा दिलाई कि वह इस तरह के व्यवहार से परहेज करेंगी। इससे लड़के के भविष्य को सुरक्षित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed