Andhra Train Accident: दुर्घटना के लिए रायगढ़ा पैसेंजर ट्रेन का चालक दल जिम्मेदार! प्रारंभिक रिपोर्ट में दावा
रेल दुर्घटना से जुड़ी प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में कहा गया कि चालक और सहायक चालक के कारण यह घटना घटी। आरोपों के मुताबिक रेल नियमों का उल्लंघन करने हुए दो ऑटो सिग्नलों से गुजरी थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आंध्र प्रदेश में रविवार रात हुई रेल दुर्घटना की प्रारंभिक रेलवे जांच में रायगढ़ा पैसेंजर ट्रेन के चालक और सहायक चालक को जिम्मेदार ठहराया गया है। आरोपों के मुताबिक नियमों का उल्लंघन करने हुए दो ऑटो सिग्नलों से गुजरी थी। हालांकि दुर्घटना में चालक दल के दोनों सदस्यों की मौत हो गई है। प्रारंभिक रिपोर्ट में कहा गया कि उन्होंने दुर्घटना स्थल में मौजूद साक्ष्य, संबंधित अधिकारियों के बयान, डेटा लॉगर रिपोर्ट और स्पीडोमीटर चार्ट की सावधानीपूर्वक जांच की। जांच में पाया गया कि रायगढ़ा पैसेंजर ट्रैन ने विशाखापत्तनम पलासा पैसेंजर ट्रेन को पीछे से दो दोषपूर्ण ऑटो सिग्नल के कारण टक्कर मार दी।
रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि रेलवे के नियमों के मुताबिक ट्रेन को खराब ऑटो सिग्नल पर दो मिनट के लिए रुकना चाहिए था और फिर 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलना चाहिए था, लेकिन दुर्भाग्य से ऐसा नहीं हुआ।
वहीं संयुक्त कलेक्टर मयूर अशोक ने रविवार की घटना के बारे में कहा, 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी बल्कि एक व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं पुलिस अधीक्षक एम दीपिका ने कहा, 50 लोग घायल हुए हैं। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, घायलों का विशाखापत्तनम और विजयनगरम के अस्पतालों में इलाज चल रहा है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने विजयनगरम के सरकारी अस्पताल में घायलों से मुलाकात की।
सभी रेलवे लाइनों का निरीक्षण करने का किया आग्रह
विजयनगरम जिले में ट्रेन दुर्घटना के बाद आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव से देश की सभी रेल लाइनों का निरीक्षण करने का अनुरोध किया। उन्होंने यह अपील विजयनगरम सरकारी सामान्य अस्पताल के दौरे के बाद की। अस्पताल में दुर्घटना में घायल हुए लोगों का इलाज चल रहा है।
14 लोगों की मौत, 50 से अधिक यात्री घायल
बता दें आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के कंटकपल्ली में हावड़ा-चेन्नई लाइन पर 29 अक्तूबर को शाम सात बजे रायगड़ा पैसेंजर ट्रेन ने विशाखापत्तनम पलासा ट्रेन को पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई और 50 से अधिक ट्रेन यात्री घायल हो गए।