{"_id":"653fa60cde042a21390a34f6","slug":"andhra-accident-initial-probe-points-finger-at-rayagada-passenger-train-crew-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Andhra Train Accident: दुर्घटना के लिए रायगढ़ा पैसेंजर ट्रेन का चालक दल जिम्मेदार! प्रारंभिक रिपोर्ट में दावा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Andhra Train Accident: दुर्घटना के लिए रायगढ़ा पैसेंजर ट्रेन का चालक दल जिम्मेदार! प्रारंभिक रिपोर्ट में दावा
Mon, 30 Oct 2023 06:18 PM IST
आदर्श शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Mon, 30 Oct 2023 06:18 PM IST
सार
रेल दुर्घटना से जुड़ी प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में कहा गया कि चालक और सहायक चालक के कारण यह घटना घटी। आरोपों के मुताबिक रेल नियमों का उल्लंघन करने हुए दो ऑटो सिग्नलों से गुजरी थी।
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश के विजयनगरम में हुआ ट्रेन हादसा।
- फोटो : ANI
विस्तार
आंध्र प्रदेश में रविवार रात हुई रेल दुर्घटना की प्रारंभिक रेलवे जांच में रायगढ़ा पैसेंजर ट्रेन के चालक और सहायक चालक को जिम्मेदार ठहराया गया है। आरोपों के मुताबिक नियमों का उल्लंघन करने हुए दो ऑटो सिग्नलों से गुजरी थी। हालांकि दुर्घटना में चालक दल के दोनों सदस्यों की मौत हो गई है। प्रारंभिक रिपोर्ट में कहा गया कि उन्होंने दुर्घटना स्थल में मौजूद साक्ष्य, संबंधित अधिकारियों के बयान, डेटा लॉगर रिपोर्ट और स्पीडोमीटर चार्ट की सावधानीपूर्वक जांच की। जांच में पाया गया कि रायगढ़ा पैसेंजर ट्रैन ने विशाखापत्तनम पलासा पैसेंजर ट्रेन को पीछे से दो दोषपूर्ण ऑटो सिग्नल के कारण टक्कर मार दी।
विज्ञापन
रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि रेलवे के नियमों के मुताबिक ट्रेन को खराब ऑटो सिग्नल पर दो मिनट के लिए रुकना चाहिए था और फिर 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलना चाहिए था, लेकिन दुर्भाग्य से ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
वहीं संयुक्त कलेक्टर मयूर अशोक ने रविवार की घटना के बारे में कहा, 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी बल्कि एक व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं पुलिस अधीक्षक एम दीपिका ने कहा, 50 लोग घायल हुए हैं। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, घायलों का विशाखापत्तनम और विजयनगरम के अस्पतालों में इलाज चल रहा है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने विजयनगरम के सरकारी अस्पताल में घायलों से मुलाकात की।
विज्ञापन
सभी रेलवे लाइनों का निरीक्षण करने का किया आग्रह
विजयनगरम जिले में ट्रेन दुर्घटना के बाद आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव से देश की सभी रेल लाइनों का निरीक्षण करने का अनुरोध किया। उन्होंने यह अपील विजयनगरम सरकारी सामान्य अस्पताल के दौरे के बाद की। अस्पताल में दुर्घटना में घायल हुए लोगों का इलाज चल रहा है।
14 लोगों की मौत, 50 से अधिक यात्री घायल
बता दें आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के कंटकपल्ली में हावड़ा-चेन्नई लाइन पर 29 अक्तूबर को शाम सात बजे रायगड़ा पैसेंजर ट्रेन ने विशाखापत्तनम पलासा ट्रेन को पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई और 50 से अधिक ट्रेन यात्री घायल हो गए।