फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Andaman and Nicobar Islands achieve 100 percentage double dose COVID vaccination

उपलब्धि: 100 फीसदी टीकाकरण करने वाला पहला केंद्रशासित प्रदेश बना अंडमान निकोबार, सभी व्यस्क लोगों को लगी दोनों खुराकें

Sun, 19 Dec 2021 11:52 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज, डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट ब्लेयर
न्यूज, डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट ब्लेयर Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Sun, 19 Dec 2021 11:52 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य है ,जहां 100 फीसदी टीकाकरण का लक्ष्य पूरा कर लिया गया है। यहां सभी लोगों को कोरोना की दोनों खुराकें लगाई जा चुकी है। वहीं, केंद्रशासित प्रदेश अंडमान निकोबार ने भी वैक्सीनेशन पूरा करने वाली उपलब्धि हासिल कर ली है। 

विज्ञापन
Andaman and Nicobar Islands achieve 100 percentage double dose COVID vaccination
वैक्सीनेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में कोरोना महामारी के खिलाफ टीकाकरण की रफ्तार काफी तेजी से बढ़ रही है। इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं भारत में 85 प्रतिशत पात्र लोगों को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है। वहीं, दूसरी खुराक लगवाने वालों का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। देश के सभी राज्यों में वैक्सीनेशन पर जोर दिया जा रहा है, हिमाचल प्रदेश के बाद अंडमान निकोबार में 100 फीसदी वैक्सीनेशन का लक्ष्य पूरा कर लिया गया है।

विज्ञापन


अंडमान निकोबार कोविड-19 से बचाव के लिए अर्हता प्राप्त सभी वयस्कों का टीकाकरण करने वाला देश का पहला केंद्रशासित प्रदेश बन गया है। यह दावा यहां के प्रशासन ने किया है। प्रशासन ने बताया कि यहां केवल कोविशील्ड वैक्सीन लगाई गई है। कोविशिल्ड टीका इस्तेमाल कर यह उपलब्धि हासिल करने वाले राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अंडमान निकोबार द्वीप समूह पहला है ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed