फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ANC nabs three Nigerians with drugs worth Rs 3.18 crore in Mumbai

शिकंजा: मुंबई में 3 करोड़ रुपये से ज्यादा की ड्रग्स के साथ तीन नाइजीरियाई गिरफ्तार 

Sat, 01 Jan 2022 06:29 PM IST
Amit Mandal पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: Amit Mandal Updated Sat, 01 Jan 2022 06:29 PM IST
सार

तीनों आरोपी नए साल की पार्टियों में लोगों को ड्रग्स बेचने के लिए शहर में लाए थे। इनके किसी अंतर्राष्ट्रीय सिंडिकेट से जुडे़ होने का संदेह है। 
 

विज्ञापन
ANC nabs three Nigerians with drugs worth Rs 3.18 crore in Mumbai
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

मुंबई पुलिस ने नए साल की पूर्व संध्या पर तीन करोड़ रुपये से अधिक की ड्रग्स रखने के जुर्म में पश्चिमी उपनगर बांद्रा और नवी मुंबई में तीन नाइजीरियाई लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने कहा कि आरोपियों के एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का हिस्सा होने का संदेह है जो नए साल की पार्टियों में लोगों को इसे बेचने के लिए शहर में लाए थे।

विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि मुंबई पुलिस के एंटी-नारकोटिक्स सेल (एएनसी) की एक गश्त टीम ने शुक्रवार को बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में टाटा कॉलोनी के पास एक आरोपी एबे चेनेदु माइक (39) को गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि एएनसी की बांद्रा इकाई ने आरोपी के कब्जे से एक बैग से 105 ग्राम कोकीन और 120 ग्राम मेफेड्रोन बरामद किया। पूछताछ में माइक ने खुलासा किया कि उसने ओडिफे बार्थोलोम्यू (40) और मंडे एग्वु (38) से ड्रग्स खरीदी थी। 
विज्ञापन


जब्त की गई ड्रग्स की कीमत 3.18 करोड़ रुपये
अधिकारी ने कहा कि एएनसी टीम ने नवी मुंबई के वाशी चेक नाका में दोनों को पकड़ा और ओडिफे से 120 ग्राम कोकीन और 850 ग्राम मेफेड्रोन और 180 ग्राम सफेद और 350 ग्राम ग्रे मेफेड्रोन और 235 ग्राम एमडीएमए जब्त किया। पुलिस उपायुक्त दत्ता नलवाडे (एएनसी) ने कहा कि जब्त की गई ड्रग्स की कीमत 3.18 करोड़ रुपये है। जांच से पता चला है कि आरोपी मानखुर्द के पूर्वी उपनगर में रेलवे ट्रैक पर अपने ग्राहकों को कोकीन, मेफेड्रोन और एमडीएमए भी बेचते थे। उन्होंने कहा कि पूर्व में इन मादक पदार्थों के तस्करों द्वारा पुलिस टीमों पर हमले की घटनाएं भी हो चुकी हैं। नलवाडे ने कहा कि आरोपी वाशी के निवासी हैं और वे अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स सिंडिकेट का हिस्सा हो सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed