फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Anandiben Patel broke down when a young girl spelt out agony of unborn girl children

भ्रूण हत्या का दर्द सुनकर भीग गई सख्त मिजाज मुख्यमंत्री आनंदीबेन की आंखें

Fri, 10 Jun 2016 11:40 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 10 Jun 2016 11:40 AM IST
विज्ञापन
Anandiben Patel broke down when a young girl spelt out agony of unborn girl children

कन्या भ्रूण हत्या के मुद्दे पर जब एक छात्रा ने गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल के सामने अजन्मी बच्ची के खत के जर‌िए अपने दर्द का इजहार किया तो मुख्यमंत्री भी अपनी आंखों को भीगने से नहीं रोक पाई। मुख्यमंत्री गुजरात के खेड़ा जिले के एक प्राइमरी स्कूल में गुजरात सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के शुभारंभ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने गईं थी तभी उन्हें छात्रा द्वारा पढ़ी गई पंक्तियों को सुनने का मौका मिला।

विज्ञापन


इसी दौरान कक्षा नौ की छात्रा अंबिका गोहल ने एक खत के माध्यम से मांओं द्वारा गर्भ में ही मार दी जाने वाली अजन्मी बच्चियों के दर्द का इजहार किया तो वहां बैठा हर व्यक्ति भाव विभोर हो गया। खत एक अजन्मी बच्ची की ओर से अपनी मां के लिए लिखा गया था जिसमें उसे जन्म देने और इस खूबसूरत संसार में आने देने की गुहार की गई थी। छात्रा द्वारा पढ़े गए इस खत में मौत से मुलाकात का उस अजन्मी बच्ची का दर्द भी दिखा, जिसे सुनाते सुनाते अंबिका खुद भी रोने लगी।
विज्ञापन


एक बेबस बेटी के इस दर्द ने काफी सख्त मिजाज कही जाने वाली 74 वर्षीय मुख्यमंत्री आनंदीबेन को भी भावविभोर कर दिया। उनकी आंखों से भी आंसू झर झर बह निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम समाप्त होते ही मुख्यमंत्री ने छात्रा को गले लगाया

Anandiben Patel broke down when a young girl spelt out agony of unborn girl children

अंबिका ने जैसे ही खत पढ़कर खत्म किया, आंनदीबेन ने उसे अपने पास बुलाया और गले से लगा लिया। इसके बाद दोनों की आंखें फिर नम हो गई। कुछ देर तक चलते पूरे कार्यक्रम में सन्नाटा छा गया। बाद में आनंदीबेन ने रुमाल निकालकर अपनी और छात्रा की आंखों को पूछा तो लगा इस दर्द पर भी किसी ने मरहम लगा दिया है।

आनंदीबेन ने वहां मौजूद ग्रामीणों से कन्या भ्रूण हत्या न करने का संकल्प लिया। उन्होंने लोगों से अपनी बेटियों को आगे बढ़ाने की अपील भी की। 

उन्होंने कहा लोगों को बेटा और बेटी में कोई भेद नहीं करना चाहिए और बेटियों को भी उसी तरह आगे बढ़ाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने बताया कि उनकी सरकार ने राज्य में कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए काफी कड़े कदम उठाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed