दांव-पेच: आनंद महिंद्रा ने बाघ-बत्तख की लड़ाई से समझाई बिजनेस ट्रिक, ट्विटर पर पोस्ट किया वीडियो
आनंद महिंद्रा ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'यह वीडियो मैनेजमेंट के किसी भी लेक्चर से बेहतर है। इससे पता लगता है कि कारोबार में छोटा, फुर्तीला और तेज-तर्रार होना कितना फायदेमंद है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो नजर आते हैं, जो बेहद दिलचस्प होते हैं। कई बार ऐसे वीडियो बड़ा संदेश भी देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो मशहूर उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर साझा किया। इस वीडियो में बाघ और बत्तख के बीच लड़ाई होती नजर आई, जिससे आनंद महिंद्रा ने बिजनेस ट्रिक समझाईं। दरअसल, इस वीडियो में बत्तख बत्तख ने बाघ के पसीने छुड़ा दिए।
सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं आनंद महिंद्रा
गौरतलब है कि उद्योगपति आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर रोचक वीडियो साझा करते रहते हैं। इस बार उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर जो वीडियो साझा किया, उसमें बत्तख और बाघ के बीच भिड़ंत दिखाई गई। इस वीडियो में एक बत्तख छोटे-से तालाब के अंदर तेजतर्रार बाघ के पसीने छुड़ा देती है।
वीडियो में दिखी बाघ-बत्तख की लड़ाई
बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो लोगों ने सिर्फ मनोरंजन के नजरिए से देखा, लेकिन आनंद महिंद्रा ने इसके माध्यम से लोगों को महत्वपूर्ण व्यावसायिक सबक समझाया। दरअसल, 34 सेकेंड के इस वीडियो में छोटे-से तालाब में एक बाघ और बत्तख दिखाई देते हैं। बाघ जब भी बत्तख पर झपटने की कोशिश करता है, तो बत्तख पानी में छिपकर खुद को बचा लेती है।
आनंद महिंद्रा ने समझाई बिजनेस ट्रिक
This explains—better than any management lecture—the advantages in business of being small, nimble and quick-witted. That’s why large companies need to carve out startup teams & startup cultures within themselves in order to pursue new opportunities. pic.twitter.com/x7VfWO9XZ7
— anand mahindra (@anandmahindra) June 30, 2021