फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Anand Mahindra shares duck and tiger fight video on twitter learn business tricks

दांव-पेच: आनंद महिंद्रा ने बाघ-बत्तख की लड़ाई से समझाई बिजनेस ट्रिक, ट्विटर पर पोस्ट किया वीडियो

Thu, 01 Jul 2021 06:28 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार संभव Updated Thu, 01 Jul 2021 06:28 PM IST
सार

आनंद महिंद्रा ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'यह वीडियो मैनेजमेंट के किसी भी लेक्चर से बेहतर है। इससे पता लगता है कि कारोबार में छोटा, फुर्तीला और तेज-तर्रार होना कितना फायदेमंद है।

विज्ञापन
Anand Mahindra shares duck and tiger fight video on twitter learn business tricks
उद्योगपति आनंद महिंद्रा - फोटो : PTI

विस्तार

सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो नजर आते हैं, जो बेहद दिलचस्प होते हैं। कई बार ऐसे वीडियो बड़ा संदेश भी देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो मशहूर उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर साझा किया। इस वीडियो में बाघ और बत्तख के बीच लड़ाई होती नजर आई, जिससे आनंद महिंद्रा ने बिजनेस ट्रिक समझाईं। दरअसल, इस वीडियो में बत्तख बत्तख ने बाघ के पसीने छुड़ा दिए।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं आनंद महिंद्रा

गौरतलब है कि उद्योगपति आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर रोचक वीडियो साझा करते रहते हैं। इस बार उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर जो वीडियो साझा किया, उसमें बत्तख और बाघ के बीच भिड़ंत दिखाई गई। इस वीडियो में एक बत्तख छोटे-से तालाब के अंदर तेजतर्रार बाघ के पसीने छुड़ा देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो में दिखी बाघ-बत्तख की लड़ाई

बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो लोगों ने सिर्फ मनोरंजन के नजरिए से देखा, लेकिन आनंद महिंद्रा ने इसके माध्यम से लोगों को महत्वपूर्ण व्यावसायिक सबक समझाया। दरअसल, 34 सेकेंड के इस वीडियो में छोटे-से तालाब में एक बाघ और बत्तख दिखाई देते हैं। बाघ जब भी बत्तख पर झपटने की कोशिश करता है, तो बत्तख पानी में छिपकर खुद को बचा लेती है। 

विज्ञापन

आनंद महिंद्रा ने समझाई बिजनेस ट्रिक

जानकारी के मुताबिक, इस वीडियो को अब तक चार लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। बाघ के हमले से बत्तख जिस तरह खुद को बचाती है, उसे देखकर लोग हैरान हैं। ऐसे में आनंद महिंद्रा ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'यह वीडियो मैनेजमेंट के किसी भी लेक्चर से बेहतर है। इससे पता लगता है कि कारोबार में छोटा, फुर्तीला और तेज-तर्रार होना कितना फायदेमंद है। ऐसे में बड़ी कंपनियों को स्टार्टअप टीम बनाने और नए अवसर बनाने के लिए अपने अंदर स्टार्टअप कल्चर को विकसित करने की जरूरत है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed