{"_id":"5c90d0e5bdec2213f10dd846","slug":"an-under-construction-building-collapses-in-dharwad-karnatak-search-operation-underway","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटकः धारवाड़ में चार मंजिला इमारत ढही, पांच की मौत, मलबे से निकाले गए 55 लोग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटकः धारवाड़ में चार मंजिला इमारत ढही, पांच की मौत, मलबे से निकाले गए 55 लोग
Wed, 20 Mar 2019 01:54 PM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, कर्नाटक
न्यूज डेस्क, कर्नाटक
Published by: Priyesh Mishra
Updated Wed, 20 Mar 2019 01:54 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारवाड़ में एक चार मंजिला निर्माणाधीन इमारत के गिरने से अब तक पांच लोगों की मौत हो गई। बचाव कर्मियों ने 55 लोगों को मलबे से बाहर निकालकर अस्पताल में पहुंचाया। इनमें से कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य अब भी जारी है।
बचाव कार्य में स्थानीय पुलिस के अलावा 10 एंबुलेंस और पांच फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के साथ ही चुनावी ड्यूटी पर पहुंचे बीएसएफ के जवान लगे हुए हैं। इसके साथ ही एसडीआरएफ की एक टीम और एनडीआरएफ की दो टीम भी राहत और बचाव कार्य में लगी है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक ग्राउंड फ्लोर में कई दुकानें थी और बड़ी संख्या में लोग यहां से खरीदारी करते थे। बिल्डर ने घटिया समान का प्रयोग कर बिल्डिंग को चार मंजिला बनाया हुआ था। नींव चार मंजिला इमारत बनने लायक नहीं थी ऊपर से एक और मंजिल का निर्माण हो रहा था।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक कर्नाटक के उत्तर में स्थित धारवाड़ में एक चार मंजिला भरभराकर गिर गई। घटना के तुरंत बाद राहत एवं बचाव कार्य तेजी से चल रहा है। मलबे में फंसे हुए ज्यादातर लोग उत्तर भारत के प्रवासी मजदूर हैं। मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मुख्य सचिव को बचाव कार्य पर नजर रखने के साथ ही अनुभवी लोगों के बचाव दल को तुरंत हेलीकॉप्टर से मौके पर भेजने के आदेश दिए हैं।

#UPDATE on building collapse in Kumareshwar Nagar, Dharwad: One more body recovered from the debris. Death toll rises to 3 in the incident. #Karnataka
— ANI (@ANI) March 20, 2019