फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   An over eight-decade-old Malayalam patriotic song Keralaganam rendered as opening song in PM Modi's event

Kerala: पीएम मोदी के कार्यक्रम में केरल का सांस्कृतिक गीत ‘केरलगनम’ क्यों बना चर्चा का विषय, जानिए

Tue, 25 Apr 2023 01:12 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 25 Apr 2023 01:12 PM IST
सार

पहली बार सन् 1938 में स्वतंत्रता सेनानी-कवि बोधेश्वरन द्वारा लिखित ‘केरलगनम’ को एक प्रमुख कार्यक्रम में उद्घाटन गीत के रूप में प्रस्तुत किया गया है।

विज्ञापन
An over eight-decade-old Malayalam patriotic song Keralaganam rendered as opening song in PM Modi's event
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आजकल केरल दौरे पर हैं। यहां एक कार्यक्रम के उद्घाटन के मौके पर आठ दशक से अधिक पुराने एक मलयालम देशभक्ति गीत को गाया गया। बता दें, इस गाने को राज्य सरकार द्वारा केरल का सांस्कृतिक गीत घोषित किया गया जा चुका है।  

विज्ञापन

85 साल बाद केरलगनम की चर्चा

यह शायद पहली बार है कि सन् 1938 में स्वतंत्रता सेनानी-कवि बोधेश्वरन द्वारा लिखित ‘केरलगनम’ को एक प्रमुख कार्यक्रम में उद्घाटन गीत के रूप में प्रस्तुत किया गया है। केंद्रीय स्टेडियम में समारोह की शुरुआत करने के लिए गायकों ने केरलगनम को अपनी मधुर आवाज में गया। इस दौरान पीएम मोदी ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के उद्घाटन सहित कई प्रमुख परियोजनाओं का शुभारंभ किया।

विज्ञापन

2014 में बना केरल का सांस्कृतिक गीत 

‘जया जया कोमल केरल धरनी’ से शुरू होने वाली 25-पंक्ति की कविता को साल 2014 में केरल के सांस्कृतिक गीत के रूप में घोषित किया गया था। लेकिन इसे किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम में नहीं गाया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल हुई थी घोषणा

राज्य के सांस्कृतिक मामलों के मंत्री साजी चेरियान ने जुलाई 2022 में घोषणा की थी कि कविता को दक्षिणी राज्य में आयोजित होने वाले सभी सांस्कृतिक कार्यक्रमों के उद्घाटन गीत के रूप में गाया जाएगा।

 

राज्य के गठन के बाद केरल विधानसभा की पहली बैठक में ‘केरलगनम’ गाया गया था। तब इसे ऑल इंडिया रेडियो के कलाकारों शारदामणि और राधामनी ने गाया था, जिन्हें परवूर बहनों के नाम से जाना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed