{"_id":"633d34f03d088317d5223439","slug":"an-indian-army-helicopter-crashed-cheetah-today-near-tawang-area-in-arunachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Army Helicopter Crashed: अरुणाचल प्रदेश में सेना का चीता हेलिकॉप्टर क्रैश, एक पायलट की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Army Helicopter Crashed: अरुणाचल प्रदेश में सेना का चीता हेलिकॉप्टर क्रैश, एक पायलट की मौत
Wed, 05 Oct 2022 10:51 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तवांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तवांग
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 05 Oct 2022 10:51 PM IST
सार
Indian Army Cheetah helicopter Crashed: अरुणाचल प्रदेश के तवांग इलाके के पास आज भारतीय सेना का एक चीता हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।
विज्ञापन
भारतीय सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश
- फोटो : Twitter@ Ram Kripal Yadav
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अरुणाचल प्रदेश के तवांग इलाके के पास आज भारतीय सेना का चीता हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हादसे में एक पायलट की मौत हो गई। सेना के अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है। वहीं मौके पर रेस्क्यू टीम भी पहुंच गई है। यह दुर्घटना किस वजह से हुई है अभी इसका कारण सामने नहीं आ सका है।
विज्ञापन
दो पायलट हुए थे घायल, एक ने तोड़ा दम
सेना के अधिकारी के अनुसार यह दुर्घटना सुबह 10 बजे के आसपास हुई। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद वहां राहत बचाव टीम मौके पर पहुंची फिर दो गंभीर रूप से घायल पायलटों को बाहर निकाला गया और एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। दोनों पायलटों में से एक लेफ्टिनेंट कर्नल सौरभ यादव की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। दूसरे पायलट का इलाज चल रहा है। अभी दुर्घटना का कारण का पता नहीं चल पाया है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है...
विज्ञापन
विज्ञापन
दर्दनाक घटना
सांसद राम कृपाल यादव ने किया ट्वीट
सांसद राम कृपाल यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा कि अरुणाचल प्रदेश के तवांग इलाके के समीप सेना के चीता हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना प्राप्त हुई है। ईश्वर से विमान के पायलट व सेना के सभी जवानों के सकुशल होने की प्रार्थना है।