फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   An Indian Army Chetak helicopter engaged in operation to control the oil spill near Mauritius

मॉरीशस तेल रिसाव: भारतीय हेलीकॉप्टर ध्रुव तेल निकालने में कर रहा है मदद

Mon, 17 Aug 2020 11:19 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 17 Aug 2020 11:19 AM IST
विज्ञापन
An Indian Army Chetak helicopter engaged in operation to control the oil spill near Mauritius
मॉरीशस के पास तेल रिसाव को लेकर मदद करता भारतीय हेलीकॉप्टर चेतक - फोटो : ANI

मॉरीशस के आस-पास के इलाकों में तेल रिसाव की वजह से वहां पर्यावरण आपातकाल लगा दिया गया। पिछले तीन दिन वहां तेल रिसाव को नियंत्रण करने के लिए ऑपरेशन चलाया जा हा है। इसमें ऑपरेशन में मॉरीशस की मदद करने भारत भी आगे आया है। 

विज्ञापन


भारत में बना ध्रुव लाइट हेलीकॉप्टर को मॉरीशस में फंसे जहाज से तेल निकालने के लिए तैनात किया गया है। गुजरात के गांधीनगर के पीआरओ डिफेंस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन




इससे पहले कल भारत सरकार ने मॉरीशस में हुए तेल रिसाव में मदद करने के लिए भारतीय वायुसेना के विमान के जरिए 30 टन से अधिक तकनीकी उपकरण और सामग्री भेजी थी। मॉरीशस की सरकार ने भारत से इस पर्यावरणीय संकट से निपटने के लिए सहायता मांगी थी। 

विदेश मंत्रालय ने कहा कि इन विशेष उपकरण में ओशन बूम, रिवर बूम, डिस्क स्किमर्स, हेली स्किमर्स, पावर पैक, ब्लोअर्स, साल्वेज बार्ज और ऑयल एब्जॉर्बेंट ग्राफीन पैड्स और अन्य सामान शामिल हैं। इन्हें विशेष रूप से ऑइल स्लीक, पानी से युक्त स्किम ऑइल को हटाने में प्रयोग किया जाता है और ये सफाई और बचाव कार्यों में सहायता करते हैं।

 
मंत्रालय ने कहा कि दस सदस्यीय तकनीकी रिस्पांस टीम में भारतीय तटरक्षक बल के कर्मी शामिल हैं। ये टीम विशेष रूप से तेल रिसाव रोकथाम उपायों से निपटने के लिए प्रशिक्षित है। इन्हें मॉरीशस में तैनात किया गया है ताकि साइट पर आवश्यक तकनीकी और परिचालन सहायता का विस्तार किया जा सके।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत की सहायता हिंद महासागर क्षेत्र में अपने पड़ोसियों के लिए मानवीय सहायता और आपदा राहत का विस्तार करने की नीति के अनुरूप है। तत्काल सहायता भारत और मॉरीशस के बीच दोस्ती के करीबी और भारत की मॉरीशस के लोगों की सहायता करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed