{"_id":"5f3a3f1f4c1fd504134de164","slug":"an-indian-air-force-helicopter-chetak-took-precautionary-landing-after-some-technical-snag","type":"story","status":"publish","title_hn":"तकनीकी खराबी के चलते चेतक हेलीकॉप्टर ने की इमरजेंसी लैंडिंग, स्थानीय लोगों ने बनाई वीडियो","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तकनीकी खराबी के चलते चेतक हेलीकॉप्टर ने की इमरजेंसी लैंडिंग, स्थानीय लोगों ने बनाई वीडियो
Mon, 17 Aug 2020 01:56 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Tanuja Yadav
Updated Mon, 17 Aug 2020 01:56 PM IST
विज्ञापन
भारतीय वायुसेना का चेतक हेलीकॉप्टर
- फोटो : ANI
भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर चेतक को भागलपुर-मथुरा सीमा पर एक स्कूल के पास कुछ तकनीकी दिक्कतों के कारण एहतियातन लैंडिंग करानी पड़ी। चेतक में बैठे सभी सैनिक सुरक्षित हैं। हालांकि चेतक ने सारी चेकिंग के बाद ही अपने गंतव्य के लिए उड़ान भरी थी।
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर चेतक की टेक ऑफ करने की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल है। हेलीकॉप्टर चेतक को उड़ता देख वहां के स्थानीय लोग उसकी फोटो और वीडिया बनाने में व्यस्त हो गए। यहां आप ये वीडियो देख सकते हैं कि किस तरह चेतक ने तकनीकी खराबी के चलते एहतियातन लैंडिंग कराई...
विज्ञापन
#WATCH An Indian Army Chetak helicopter made a precautionary landing near a school at Bharatpur-Mathura border today morning. The chopper took off for its destination after carrying out the checks. All personnel on board the chopper are safe. pic.twitter.com/aLw8DEZ2D4
— ANI (@ANI) August 17, 2020
विज्ञापन
हालांकि इसको लेकर अभी और जानकारी आनी बाकी है। इससे पहले 14 अगस्त को तकनीकी खराबियों की वजह से हेलीकॉप्टर ने दिल्ली के आउटर रिंग रोड पर इमरजेंसी लैंडिंग की थी। यह हेलीकॉप्टर कोविड-19 सैंपल्स लेकर जा रहा था। हेलीकॉप्टर लेह से सैंपल को इकट्ठा कर चंडीगढ़ जा रहा था और उसने हिडेन एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी।