{"_id":"6157c99e8ebc3e6294460c1e","slug":"an-illegal-arms-unit-was-busted-and-one-held-in-paschim-bardhaman","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल: उपचुनाव के एक दिन बाद अवैध हथियार यूनिट का भंड़ाफोड़, बड़ी मात्रा में गोले-बारूद और बंदूकें बरामद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगाल: उपचुनाव के एक दिन बाद अवैध हथियार यूनिट का भंड़ाफोड़, बड़ी मात्रा में गोले-बारूद और बंदूकें बरामद
Sat, 02 Oct 2021 09:07 AM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Sat, 02 Oct 2021 09:07 AM IST
सार
पश्चिम बर्धमान जिले के कुल्टी पुलिस ने शुक्रवार को मिली जानकारी के बाद एक निर्माणाधीन भवन में छापेमार कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल में तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के एक दिन बाद अवैध हथियार चलाने वाले यूनिट का भंडाफोड़ किया गया है। भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से महज 100 किलोमीटर की दूरी पर अवैध हथियारों का जखीरा मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। चुनाव के बाद और चुनाव नतीजे के आने से दो दिन पहले हुई पुलिस कार्रवाई से माहौल काफी सहमा हुआ है।
विज्ञापन
पश्चिम बर्धमान जिले के कुल्टी पुलिस ने शुक्रवार को मिली जानकारी के बाद एक निर्माणाधीन भवन में छापेमार कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार भी किया है।
विज्ञापन
एक साल से चल रहा था अवैध हाथियारों का यूनिट
पुलिस का दावा है कि सांकोरिया में एक निर्माणाधीन घर में पिछले एक साल से हथियारों का कारोबार और स्टोर किया जा रहा था। पुलिस ने पकड़े गए शख्स से पूछताछ के बाद कई अन्य ठिकानों पर भी छापे मार कार्रवाी की है। पुलिस के मुताबिक, कारखाने में तलाशी के बाद उन्हें छह पिस्तौल, 14 बंदूक और बड़ी मात्रा में जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।
विज्ञापन