महाराष्ट्र के पालघर में भूकंप के झटकों से घर की दीवार गिरी, एक महिला की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र में भूकंप से एक महिला की मौत की खबर है। महाराष्ट्र के पालघर में रात के 1.15 बजे रिक्टर स्केल पर 3.6 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किये गए। भूकंप की वजह से दहानू इलाके में एक घर की दीवार महिला के ऊपर गिर गई। दीवार के नीचे दबकर 55 साल की महिला की मौत हो गई।
Maharashtra: A 55-year-old woman died in Dahanu area of Palghar district after wall of a house collapsed on her, in the earthquake last night. https://t.co/HoPZC7sV1z
विज्ञापन
— ANI (@ANI) July 25, 2019
पालघर आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख विवेकानंद कदम ने बताया कि लगातार भूकंप आने से लोग घबरा गए हैं और वे जिले में बार बार हो रही इस प्रकार की दुर्घटनाओं को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने बताया कि दहानू और तलसारी तालुकों में देर रात एक बजकर तीन मिनट पर 3.8 और देर रात सवा एक बजे 3.6 तीव्रता का भूकंप आया।
कदम ने बताया कि इस बीच दहानू, तलसारी और बोइसर में देर रात एक बजकर तीन मिनट से रात सवा एक बजे के बीच 2.9 और 2.8 तीव्रता के दो और भूकंप आए।
ठाणे जिले में क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन कोष के प्रमुख संतोष कदम ने कहा कि दहानू के वासवलापाडा में एक मकान के ढह जाने से रिश्या मेघवले (55) की मौत हो गई।
विवेकानंद कदम ने बताया कि पालघर में बुधवार को भी 2.8 तीव्रता का भूकंप आया था। उन्होंने बताया कि बुधवार से जिले में सात बार भूकंप आ चुका है। विवेकानंद ने बताया कि सभी भूकंपों का केंद्र डुंडलवाड़ी गांव में करीब 10 किलोमीटर गहराई में था।
अधिकारी ने बताया कि भूकंप आने के दौरान बारिश होने के कारण लोगों को अपने घरों से बाहर निकलने में दिक्कत हुई। दहानू में पिछले साल नवंबर से इस प्रकार के भूकंप आ रहे हैं। इनमें से अधिकतर का केंद्र डुंडलवाड़ी गांव में था।