{"_id":"64aad7b20719f35be10d3213","slug":"an-earthquake-of-magnitude-5-hits-campbell-bay-andaman-and-nicobar-island-national-center-for-seismology-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Earthquake: अंडमान-निकोबार में भूकंप के तेज झटके; रिक्टर पैमाने पर 5.3 मापी गई तीव्रता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Earthquake: अंडमान-निकोबार में भूकंप के तेज झटके; रिक्टर पैमाने पर 5.3 मापी गई तीव्रता
Sun, 09 Jul 2023 09:22 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 09 Jul 2023 09:22 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा में भूकंप
- फोटो : अमर उजाला
अंडमान-निकोबार में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.3 मापी गई। फिलहाल किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप के झटके शाम सात बजकर 39 मिनट पर महसूस किए गए। इसका केंद्र कैंपबेल बे में जमीन से 70 किलोमीटर नीचे था।
विज्ञापन
क्यों आता है भूकंप?
पृथ्वी के अंदर 7 प्लेट्स हैं, जो लगातार घूमती रहती हैं। जहां ये प्लेट्स ज्यादा टकराती हैं, वह जोन फॉल्ट लाइन कहलाता है। बार-बार टकराने से प्लेट्स के कोने मुड़ते हैं। जब ज्यादा दबाव बनता है तो प्लेट्स टूटने लगती हैं। नीचे की ऊर्जा बाहर आने का रास्ता खोजती हैं और डिस्टर्बेंस के बाद भूकंप आता है।
विज्ञापन
जानें क्या है भूंकप के केंद्र और तीव्रता का मतलब?
भूकंप का केंद्र उस स्थान को कहते हैं जिसके ठीक नीचे प्लेटों में हलचल से भूगर्भीय ऊर्जा निकलती है। इस स्थान पर भूकंप का कंपन ज्यादा होता है। कंपन की आवृत्ति ज्यों-ज्यों दूर होती जाती हैं, इसका प्रभाव कम होता जाता है। फिर भी यदि रिक्टर स्केल पर 7 या इससे अधिक की तीव्रता वाला भूकंप है तो आसपास के 40 किमी के दायरे में झटका तेज होता है। लेकिन यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि भूकंपीय आवृत्ति ऊपर की तरफ है या दायरे में। यदि कंपन की आवृत्ति ऊपर को है तो कम क्षेत्र प्रभावित होगा।
विज्ञापन
कैसे मापा जाता है भूकंप की तिव्रता और क्या है मापने का पैमाना?
भूंकप की जांच रिक्टर स्केल से होती है। इसे रिक्टर मैग्नीट्यूड टेस्ट स्केल कहा जाता है। रिक्टर स्केल पर भूकंप को 1 से 9 तक के आधार पर मापा जाता है। भूकंप को इसके केंद्र यानी एपीसेंटर से मापा जाता है। भूकंप के दौरान धरती के भीतर से जो ऊर्जा निकलती है, उसकी तीव्रता को इससे मापा जाता है। इसी तीव्रता से भूकंप के झटके की भयावहता का अंदाजा होता है।