{"_id":"60b363e18ebc3ebb1b26635f","slug":"an-earthquake-of-magnitude-4-1-on-the-richter-scale-hit-sonitpur-assam","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम : सोनितपुर में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.1 रही तीव्रता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
असम : सोनितपुर में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.1 रही तीव्रता
Sun, 30 May 2021 03:37 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनितपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनितपुर
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 30 May 2021 03:37 PM IST
सार
असम के सोनितपुर में रविवार दोपहर 2 बजकर 23 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.1 रही।
विज्ञापन
भूकंप
- फोटो : AMAR UJALA
विस्तार
असम के सोनितपुर में रविवार दोपहर 2 बजकर 23 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.1 रही। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने इसकी जानकारी दी। हालांकि भूकंप से किसी प्रकार की जान-माल की हानि की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
क्यों आता है भूकंपAn earthquake of magnitude 4.1 on the Richter scale hit Sonitpur, Assam at 2:23 pm today: National Center for Seismology
— ANI (@ANI) May 30, 2021
धरती मुख्य तौर पर चार परतों से बनी होती हैं। इनर कोर, आउटर कोर, मैनटल और क्रस्ट। क्रस्ट और ऊपरी मैन्टल कोर को लिथोस्फेयर कहते हैं। ये 50 किलोमीटर की मोटी परत कई वर्गों में बंटी हुई है जिसे टैकटोनिक प्लेट्स कहते हैं। ये टैकटोनिक प्लेट्स अपनी जगह पर कंपन करती रहती हैं और जब इस प्लेट में बहुत ज्यादा कंपन हो जाती हैं, तो भूकंप महसूस होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानिए भूकंप के केंद्र और तीव्रता का क्या मतलब है?
भूकंप का केंद्र वह स्थान होता है जिसके ठीक नीचे प्लेटों में हलचल से धरती हिलने लगती है। इस स्थान पर या इसके आसपास के क्षेत्रों में भूकंप का असर ज्यादा होता है। अगर रिक्टर स्केल पर 7 या इससे अधिक की तीव्रता वाला भूकंप है तो आसपास के 40 किमी के दायरे में झटका तेज होता है।