{"_id":"5ef2046a8ebc3e43382fe819","slug":"an-earthquake-occurred-in-akola-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र के अकोला में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.3","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र के अकोला में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.3
Tue, 23 Jun 2020 07:06 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Tue, 23 Jun 2020 07:06 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के अकोला में मंगलवार की शाम भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.3 रही। यह भूकंप मंगलवार की शाम पांच बज कर 28 मिनट पर अकोला के दक्षिण में 129 किलोमीटर दूर दर्ज किया गया।
विज्ञापन
An earthquake of magnitude 3.3 on the Richter scale occurred 129 km South of Akola in Maharashtra at 17:28:07 IST: National Centre for Seismology
— ANI (@ANI) June 23, 2020विज्ञापन
देश के विभिन्न हिस्सों में भूकंप के झटके आने का सिलसिला जारी है। ओडिशा के रायगढ़ जिले के काशीपुर में सोमवार शाम को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.6 मांपी गई थी। यह झटके शाम चार बजकर 40 मिनट पर महसूस किए गए।
विज्ञापन
वहीं, छत्तीसगढ़ में भी सोमवार की शाम भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक शाम सात बजकर 46 मिनट पर आए इस भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.6 मापी गई थी। इसका केंद्र जगदलपुर से उत्तर-पूर्व की ओर 125 किलोमीटर दूर था।
इससे पहले रविवार को भी पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। असम के गुवाहाटी, मेघालय, मणिपुर और मिजोरम में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.1 मापी गई थी।