फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   An all party opposition meeting at NCP chief Sharad Pawar residence Delhi Latest News Update

All Party Opposition Meeting: शरद पवार के आवास पर विपक्षी दलों की बैठक, खड़गे ने बताया सरकार को घेरने का प्लान

Sun, 17 Jul 2022 10:10 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 17 Jul 2022 10:10 PM IST
सार

बैठक में कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, माकपा नेता सीताराम येचुरी, शिवसेना नेता संजय राउत और अन्य मौजूद हैं।

विज्ञापन
An all party opposition meeting at NCP chief Sharad Pawar residence Delhi Latest News Update
Sharad Pawar - फोटो : ANI

विस्तार

एनसीपी प्रमुख शरद पवार के आवास पर विपक्षी दलों की बैठक हो रही है। बैठक में कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, माकपा नेता सीताराम येचुरी, शिवसेना नेता संजय राउत और अन्य मौजूद हैं। इस दौरान संसद के लिए रणनीति पर चर्चा हुई।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, विपक्ष की ओर से कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने मानसून सत्र के दौरान चर्चा के लिए 16 मुद्दों को सूचीबद्ध किया, जिसमें अग्निपथ योजना, महंगाई और मुद्रास्फीति, ECI, CBI, CVC जैसे संगठनों की विश्वसनीयता में गिरावट, विपक्षी नेताओं के खिलाफ अलोकतांत्रिक कार्रवाई शामिल हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


असंसदीय शब्दों की सूची सांकेतिक क्रियान्वयन अहम : शशि थरूर
असंसदीय शब्दों को लेकर उत्पन्न विवाद के बीच वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि वह इसे निर्णायक के बजाय सांकेतिक मानते हैं। उन्होंने कहा कि वह सदन में सामान्य ढंग से अपनी बात रखेंगे और देखेंगे कि क्या सार्थक आलोचना को दबाने के लिए सख्ती से इन शब्दावली को लागू किया जाता है। उन्होंने कहा कि हमेशा की तरह क्रियान्वयन का मुद्दा अहम है, सूची नहीं। 

कांग्रेस ने कामत पर की कार्रवाई
कांग्रेस ने गोवा के पूर्व सीएम और एलओपी दिगंबर कामत को तत्काल प्रभाव से कांग्रेस कार्य समिति में स्थाई आमंत्रित के रूप में उनके वर्तमान पद से हटा दिया। दरअसल, कामत पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप लगे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed