फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   An Air India Express flight made a precautionary landing at Kozhikode today after pilots detected fire alarm from cargo

केरल: आग की चेतावनी के बाद एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

Fri, 09 Apr 2021 10:31 AM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोझिकोड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोझिकोड Published by: प्रियंका तिवारी Updated Fri, 09 Apr 2021 10:31 AM IST
सार

  • एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट में आग लगने का बजा अलार्म
  • पायलटों ने विमान की कराई आपातकालीन लैंडिंग 
  • 17 यात्रियों के साथ कोझिकोड से कुवैत जा रही थी फ्लाइट

 

विज्ञापन
An Air India Express flight made a precautionary landing at Kozhikode today after pilots detected fire alarm from cargo
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केरला के कोझिकोड से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां शुक्रवार की सुबह एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट में आग लगने का अलार्म बज गया, जिसके बाद पायलटों ने इमरजेंसी लैंडिंग की एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने जानकारी दी कि विमान ने 17 यात्रियों के साथ कोझिकोड से कुवैत के लिए उड़ान भरी थी।

विज्ञापन

प्रवक्ता ने बताया कि शुक्रवार को कोझिकोड से कुवैत के लिए उड़ान भरी एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में अचानक ही आग लगने की चेतावनी वाला अलार्म बज गया, जिसके बाद पायलटों ने बिना समय जाया किए केरल के कोझिकोड में आपातकालीन लैंडिंग की। बताया जा रहा है कि सामान रखने वाले स्थान पर आग लगने की सूचना देने वाला अलार्म बजने के बाद एहतियाती तौर पर यह कदम उठाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


विमान में 17 यात्री और चालक दल के छह सदस्य सवार थे। हवाईअड्डे के प्रभारी निदेशक मोहम्मद शाहिद ने बताया कि विमान IX 393 में सवार सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं।विमान ने सुबह आठ बजकर 38 मिनट पर उड़ान भरी थी और नौ बजकर 11 मिनट पर वह सुरक्षित उतर गया।


एआइई से जुड़े सूत्रों ने बताया कि अलार्म बजने के बाद पायलट ने लौटने का फैसला किया और विमान को सुरक्षित तरीके से हवाईअड्डे पर उतारा गया। बाद में जांच में पता चला कि अलार्म गलती से बजा था। सूत्रों ने बताया कि विमान की जांच जारी है और यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed