{"_id":"5f5dac3af510e63899011ede","slug":"an-accused-of-rape-with-a-woman-in-a-quarantine-centre-arrested-in-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: क्वारंटीन केंद्र में महिला के साथ दुष्कर्म करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: क्वारंटीन केंद्र में महिला के साथ दुष्कर्म करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार
Sun, 13 Sep 2020 10:50 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sun, 13 Sep 2020 10:50 AM IST
विज्ञापन
महिला के साथ दुष्कर्म का मामला
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के एक कोविड-19 क्वारंटीन केंद्र के सहायक को वहां एक महिला के साथ कथित दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। नवघर पुलिस थाने के निरीक्षक संपत पाटिल ने बताया कि घटना जून की है लेकिन शनिवार को यह उस वक्त सामने आई जब महिला ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि महिला ने शिकायत में कहा है कि घटना उस वक्त की है जब वह मीरा रोड स्थित एक क्वारंटीन केंद्र में भर्ती 11 वर्षीय रिश्तेदार की देखभाल के लिए गई थी। पुलिस के मुताबिक महिला केंद्र में अपनी दस माह की बच्ची के साथ ही रह रही थी ताकि कोरोना वायरस संक्रमित उसके 11 साल के रिश्तेदार की देखभाल हो सके।
विज्ञापन
पाटिल ने बताया कि आरोपी गर्म पानी देने के लिए उसके कमरे में जाता था और उस दौरान उसने महिला के साथ कथित रूप से अनुचित बर्ताव किया, जिसका महिला ने विरोध किया, इस पर आरोपी ने उसकी बच्ची की हत्या करने की धमकी दी। अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने जून के पहले हफ्ते में महिला के कमरे में उससे तीन बार दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि महिला आरोपी के डर से उस वक्त पुलिस के पास नहीं गई, शनिवार को उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद आरोपी को भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।