फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AN-32 aircraft family worried, in prayer for hope of goodwill

एएन-32 विमान का मलबा मिला, परिजन बोले- कुछ सूझ नहीं रहा; भरोसा करें या न करें

Wed, 12 Jun 2019 07:28 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Wed, 12 Jun 2019 07:28 AM IST
विज्ञापन
AN-32 aircraft family worried, in prayer for hope of goodwill
एएन-32 विमान का मलबा मिलने की सूचना के साथ विमान में सवार जवानों के परिजनों की बेचैनी बढ़ गई है। कुछ परिजन जोरहाट में रहकर सर्च अभियान की पल-पल की अपडेट ले रहे हैं तो घर पर बैठे परिजन उनके सकुशल लौटने के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं। 
विज्ञापन

कपिलेश के परिजनों में बेचैनी

बिल्हौर(कानपुर): एएन-32 का मलबा मिलने की सूचना ने वारंट अफसर कपिलेश मिश्रा के परिजनों की बेचैनी बढ़ा दी है। उत्तरीपुरा कस्बे के चैबियाना मोहल्ला निवासी कपिलेश इसी विमान में सवार थे। उनके बड़े भाई प्रमिलेश मिश्रा और राजेश मिश्रा ने बताया कि मंगलवार दोपहर सोशल मीडिया और टीवी पर यह सूचना मिली, तब से सभी बेचैन हैं। 
विज्ञापन

काश बेटा 15 की जगह 24 दिन की छुट्टी पर होता... 

बैरिया (बलिया): एएन-32 विमान में शोभाछपरा निवासी एयरफोर्स के जवान सूरज सिंह भी थे। सूरज के छोटे भाई प्रिंस कुमार सिंह और चचेरे ससुर मोहन सिंह जोरहाट में हैं। इधर, पिता विनोद सिंह ने कहा कि काश बेटा 15 की जगह 24 दिन की छुट्टी पर होता तो हादसे से बच जाता। तीन माह पहले ही सूरज की शादी शालू से हुई थी। शालू के भी रो-रोकर बुरे हाल हैं। उधर, खरहाटार स्थित शिव मंदिर में जवानों की सलामती के लिए हवन पूजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों को लापता मोहित के लौटने की उम्मीद

पटियाला: समाना के फ्लाइंग लेफ्टिनेंट मोहित गर्ग के परिवार वालों को उम्मीद है कि उनका बेटा सही सलामत वापस आएगा। मोहित के ताया प्रेम पाल ने कहा कि उम्मीद पर दुनिया कायम है। मोहित के पिता मौका देखने के लिए गए हैं। हम उम्मीद नहीं छोड़ेेंगे। उन्होंने कहा, विमान का मलबा मिलने की सूचना के बाद कुछ सूझ नहीं रहा कि इस पर विश्वास करें या न करें।

परिजनों को राजेश के जल्द घर लौटने की उम्मीद

फरीदाबाद: एएन-32 विमान में सेक्टर 23 निवासी फ्लाइट लेफ्टिनेंट राजेश थापा भी थे। परिजनों को उनके जल्द लौटने की उम्मीद है। उनके पिता हरि थापा जोरहाट में हैं और पल-पल की अपडेट ले रहे हैं। राजेश के दोस्त और रिश्तेदार भी उसकी सलामती की दुआ कर रहे हैं।

परिजनों को पंकज के सकुशल मिलने की आस

गोहाना (सोनीपत): एएन-32 विमान में कोहला निवासी पंकज सांगवान भी सवार थे। वह एयर ट्रैफिक सर्विस में हैं। मलबा मिलने की सूचना के बाद दादा बलवंत, मां सुनीता व पिता धर्मबीर सांगवान ने पंकज के सकुशल लौटने की उम्मीद जताई है। पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा भी कोहला पहुंचकर पंकज के परिजनों से मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed