{"_id":"5d1772198ebc3e3cc84a710d","slug":"an-32-aircraft-accident-air-force-pulled-out-rescue-team-safely","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएन-32 विमान दुर्घटना : बचाव कार्य में गई टीम को वायुसेना ने सुरक्षित बाहर निकाला ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एएन-32 विमान दुर्घटना : बचाव कार्य में गई टीम को वायुसेना ने सुरक्षित बाहर निकाला
Sat, 29 Jun 2019 07:43 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ईटानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ईटानगर
Published by: आसिम खान
Updated Sat, 29 Jun 2019 07:43 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरुणाचल प्रदेश में एएन-32 विमान के दुर्घटनास्थल पर फंसे बचाव दल के 12 सदस्यों को वायुसेना ने वायुमार्ग के जरिए बाहर निकाल लिया है। सभी सदस्य फिट और स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
IAF: Search&rescue team for #AN32aircraft which was camping at the crash site since 12 June ,was retrieved by IAF choppers. All members are fit and in good health. The 15 member team comprising of 8 from IAF, 4 from Army & 3 civilians were recovered using ALH&Mi-17V5 helicopters pic.twitter.com/vMw2DpxLm2
— ANI (@ANI) June 29, 2019
विज्ञापन
बचाव दल के सदस्य 17 दिन से सियांग और शी-योमी जिलों के सीमाई इलाकों में 12 हजार फुट की उंचाई पर फंसे थे। उन्हें दुर्घटना के शिकार हुए 13 लोगों के शवों और विमान का ब्लैक बॉक्स निकालने के लिये वायुमार्ग के जरिये दुर्घटनास्थल पर उतारा गया था।
विज्ञापन
शिलांग में मौजूद वायुसेना के प्रवक्ता विंग कमांडर रत्नाकार सिंह ने शनिवार को एक बयान में कहा था कि वायुसेना, पर्वतारोही टीम को जल्द से जल्द घटनास्थल से बाहर निकालने के लिये हरसंभव प्रयास कर रही है। मानसून की सक्रिय परिस्थितियों के बावजूद दुर्घटनास्थल तक पहुंचने के लिए कई अभियान चलाए जा चुके हैं, लेकिन अत्यधिक बादल होने की वजह से हेलिकॉप्टर वहां नहीं उतारे जा पाए हैं।