फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AMUSU Election : Salman Imtiyaz became Student Union President

एएमयू छात्रसंघ चुनाव : सलमान इम्तियाज ने रचा इतिहास, 44 साल बाद अध्यक्ष बना शहर का छात्र नेता

Sun, 04 Nov 2018 04:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Sun, 04 Nov 2018 04:36 AM IST
विज्ञापन
AMUSU Election : Salman Imtiyaz became Student Union President
सलमान इम्तियाज - फोटो : अमर उजाला

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में शनिवार को हुए छात्रसंघ चुनाव की मतगणना पूरी हो गई है। शहर के युवा नेता और एएमयू सोशल वर्क विभाग के रिसर्च स्कॉलर सलमान इम्तियाज ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल करते हुए इतिहास रच दिया। ऐसा 44 साल बाद हुआ है जब अलीगढ़ का कोई छात्र एएमयू छात्र संघ का अध्यक्ष बना है। 

विज्ञापन


वहीं, सचिव के पद पर हुजायफा ने जीत हासिल की। हुजायफा को कुल 5730 वोट मिले, उन्होंने 2818 मतों से जीत हासिल की। उपाध्यक्ष पद पर हम्जा सुफियान विजेता रहे। 
विज्ञापन


शनिवार को एएमयू छात्र संघ का चुनाव संपन्न हुआ। करीब 19 हजार मतदाताओं में से 65 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने मतदान किया। रात 7 बजे से मतों की गणना शुरू की गई। अध्यक्ष पद पर महानगर के ऊपरकोर्ट निवासी सलमान इम्तियाज एवं अमरोहा के मो. गजनवी के बीच मुख्य मुकाबला हुआ। सलमान शुरू से ही गजनवी पर बढ़त बनाए हुए थे। देर रात मतगणना स्थल पर भारी संख्या में छात्र मौजूद रहे। शुरूआती रुझान आने के बाद गजनवी कैंप में सन्नाटा पसर गया। वहीं सलमान इम्तियाज के समर्थकों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवनिर्वाचित सचिव हुजैफा आमिर राष्ट्रीय उलेमा काउंसिल के अध्यक्ष आमिर रशादी के पुत्र हैं। जीत की सूचना प्राप्त होने के बाद सलमान इम्तियाज, हमजा सुफियान और हुजैफा अमीर के समर्थकों ने जमकर आतिशबाजी की। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए यूनिवर्सिटी सर्किल पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात थी

उल्लेखनीय है कि छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर सलमान इम्तियाज एवं गजनवी के अतिरिक्त मो. अलाउद्दीन, मुबाशिर हुसैन शाह एवं असद मुर्तजा किस्मत अजमा रहे थे। वहीं उपाध्यक्ष पद पर एमए के यासीन गाजी, एमएसडब्लू के जैद शेरवानी, एमए के हमजा सुफियान व मो. आरिफ खान तथा एमटेक के सोनवीर सिंह मैदान में थे। सचिव पद पर एमए के हुजैफा आमिर, पीएचडी के सलमान अहमद एवं गुफरान अली तथा एमए के मो. सुफियान चुनाव मैदान में थे।

तड़के 4 बजे परिणाम जारी किया गया
सचिव पद पर हुजायफा आमिर रशादी को 5731 वोट मिले
प्रेसिडेंट पद पर सलमान इम्तियाज को 5705 वोट मिले
वाइस प्रेसिडेंट पद पर हमजा सुफियान को 5577 वोट मिले

1974 में अलीगढ़ के मुर्शिद खान बने थे अध्यक्ष

एएमयू इम्पलाइज यूनियन के महासचिव डॉ. सलीम अख्तर ने बताया कि वर्ष 1974 में मुर्शिद खान अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए थे। करीब 44 साल बाद सलमान इम्तियाज इस पद पर पहुंचे हैं। उल्लेखनीय है कि एएमयू आवासीय विश्वविद्यालय हैं इसमें 20,000 से अधिक छात्र छात्रा छात्रावासों में रहते हैं। सामान्यत: अध्यक्ष पद पर छात्रावास में रहने वाले बाहर के छात्र ही जीतते आए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed