फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amritsar incident: Complaint in Bihar court against Navjot Sidhu wife

अमृतसर ट्रेन हादसा: सिद्धू की पत्नी की मुश्किलें बढ़ी, बिहार कोर्ट में मामला दर्ज 

Tue, 23 Oct 2018 12:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर/अमृतसर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर/अमृतसर Updated Tue, 23 Oct 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
Amritsar incident: Complaint in Bihar court against Navjot Sidhu wife

अमृतसर ट्रेन हादसे में आरोप प्रत्यारोप के बीच सोमवार को बिहार की एक अदालत में पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। वहीं, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने हादसे पर रेलवे और पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

विज्ञापन


बिहार के मुजफ्फरपुर की सीजेएम कोर्ट में सामाजिक कार्यकर्ता तमन्ना हाशमी की ओर से दर्ज शिकायत में हादसे के लिए नवजोत कौर और दशहरा कार्यक्रम के आयोजकों को जिम्मेदार ठहराया गया है। हाशमी ने अदालत से नवजोत कौर और आयोजकों पर केस दर्ज करने की अपील की है। कोर्ट तीन नवंबर को शिकायत पर सुनवाई करेगा। इस दर्दनाक हादसे में बिहार के कई लोग मारे गए थे। 
विज्ञापन


इस बीच, एनएचआरसी ने स्वत: संज्ञान लेते हुए पंजाब के मुख्य सचिव और रेलवे बोर्ड के चेयरमैन को नोटिस जारी कर तलब किया है। एनएचआरसी ने जवाब दाखिल करने के लिए चार सप्ताह का वक्त दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएचआरसी ने अपने बयान में कहा है कि यह पीड़ितों के मानवाधिकारों के उल्लंघन का गंभीर मामला है। राज्य सरकार से उम्मीद की जाती है कि वह आयोग को पीड़ित परिवारों के पुनर्वास और राहत को दी गई मदद के साथ ही अस्पतालों में घायलों के इलाज की स्थिति की जानकारी भी देगी। 
 

अनाथ परिवारों का खर्च उठाएंगे सिद्धू 

Amritsar incident: Complaint in Bihar court against Navjot Sidhu wife
नवजोत सिंह सिद्धू
पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने सोमवार को कहा कि वह पूरी जिंदगी उन परिवारों का खर्च उठाएंगे, जिन परिवारों में अब कोई भी कमाने वाला नहीं बचा है। सिद्धू ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा, उन्होंने अपनी जिंदगी में एक वादा किया था कि वह अमृतसर से ही चुनाव लड़ेंगे और आज दूसरा वादा कर रहे हैं कि अनाथ हुए परिवारों का पूरी जिंदगी वह खर्चा उठाएंगे। 

आयोजक ने कहा, सभी मंजूरी ली थी 

हादसे के बाद से गायब कार्यक्रम के आयोजक सौरभ मदन मिट्ठू ने सोमवार को वीडियो जारी कर सफाई दी। उसने कहा कि दशहरा कार्यक्रम के लिए सभी जरूरी मंजूरियां ली गई थीं। भीड़ को 10 बार ट्रैक पर खड़ा नहीं होने के लिए सतर्क किया गया था। उसने कहा, मैं घटना से बेहद दुखी हूं और कुछ लोग मुझे बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed