{"_id":"5ec71bb2aab0cc716c365ee5","slug":"amphan-may-cause-massive-destruction-in-india-threat-to-16-crore-children-in-west-bengal","type":"story","status":"publish","title_hn":"चक्रवाती तूफान 'अम्फान' मचा सकता है भारत में भारी तबाही, पश्चिम बंगाल में 1.6 करोड़ बच्चों पर खतरा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चक्रवाती तूफान 'अम्फान' मचा सकता है भारत में भारी तबाही, पश्चिम बंगाल में 1.6 करोड़ बच्चों पर खतरा
Fri, 22 May 2020 05:54 AM IST
श्रीधर मिश्रा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Fri, 22 May 2020 05:54 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चक्रवाती तूफान ‘अम्फान’ भारत में भारी तबाही मचा सकता है। यूनिसेफ ने आशंका जताई है कि भारत और बांग्लादेश के करीब 1.9 करोड़ बच्चों को ‘अम्फान’ नुकसान पहुंचा सकता है। बच्चों के मामलों की देखरेख करने वाली संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी ने कहा, तूफान के बाद दोनों देशों के कई हिस्सों में भारी बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति हो गई है।
विज्ञापन
यूनिसेफ के मुताबिक पश्चिम बंगाल में अकेले 1.6 करोड़ बच्चे तूफान से तबाही की चपेट में आ सकते हैं। उसका कहना है कि तूफान ने भारी तबाही मचाई है और इसका असर लाखों बच्चों पर पड़ेगा। दक्षिण एशिया में यूनिसेफ की क्षेत्रीय निदेशक जीन गॉफ ने कहा, हमारी एक चिंता यह भी है कि कोविड-19 महामारी के बीच दोनों देशों में तूफान से मानवीय नुकसान अधिक हो सकता है। तूफान से बचाव के लिए जिन लोगों को विशेष कैंपों में रखा गया है उनके कोरोना की चपेट में आने का खतरा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, हम हालातों पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। तूफान ग्रस्त इलाकों में रहने वाले परिवारों और उनके बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। यूनिसेफ भारत और बांग्लादेश की सरकारों के साथ मिलकर इस स्थिति से निपटने के लिए लगातार काम कर रहा है।
विज्ञापन