अम्फान: ओडिशा, पश्चिम बंगाल से करीब 4.5 लाख लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंगाल की खाड़ी से चला 'अम्फान' तूफान बुधवार को पश्चिम बंगाल के दीघा और बांग्लादेश के हटिया द्वीप के तट से टकरा गया है। पश्चिम बंगाल के दीघा और ओडिशा के पारादीप तट पर सुबह से भारी बारिश हो रही है और तेज हवाएं चल रही हैं। एनडीआरएफ के डीजी एसएन प्रधान ने कहा कि लैंडफाल के बाद हमारा काम शुरू होता है। हमारी नजर पश्चिम बंगाल और ओडिशा दोनों जगह बनी हुई है। ओडिशा में 20 और पश्चिम बंगाल में 19 टीम लगी हुई हैं।
West Bengal: Villagers and livestock in Jogeshganj, North 24 Paraganas being shifted to a shelter, as cyclone Amphan is expected to make a landfall today evening pic.twitter.com/792B2p8ld5
— ANI (@ANI) May 20, 2020विज्ञापन
एनडीआरएफ के प्रमुख एस एन प्रधान ने बुधवार को एक वीडियो संदेश में ताजा जानकारी देते हुए बताया कि बचाव दल और प्रशासन अमावस्या होने के कारण चार से छह मीटर ऊंची तूफानी या ज्वारभाटा की लहरों से निपटने के लिए तैयार है।
उन्होंने बताया कि राज्य सरकारों से मिले आंकड़ों के अनुसार ओडिशा से 1.20-1.25 लाख और पश्चिम बंगाल से 3.30 लाख लोगों को चक्रवात के मद्देनजर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
We're looking at time & possible speed of #Amphan's landing. As per IMD, storm surge could be 4-6 meters of seawater which will enter land area.NDRF teams are coordinating with local administration for storm surge response.41 teams are deployed in Odisha&West Bengal:NDRF Chief https://t.co/jPPb0LU7x7
— ANI (@ANI) May 20, 2020
प्रधान ने बताया कि सुबह तक प्राप्त जमीनी रिपोर्ट के अनुसार ओडिशा और पश्चिम बंगाल के प्रभावित इलाकों में बरिश और तेज हवाएं चलनी शुरू हो गई हैं।इस समय 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है और इसकी गति बढ़ने की संभावना है।
उन्होंने कहा कि राज्यों को तूफानी और ज्वार भाटा संबंधी लहरों के बारे में सूचित कर दिया गया है और हम उसी के अनुसार तैयारी कर रहे हैं। एनडीआरएफ ने दोनों राज्यों में राहत एवं बचाव कार्यों के लिए 41 टीमों को तैनात किया है।